{"_id":"67370b0953d7f9063701f763","slug":"major-accident-in-kusmunda-coal-project-employee-dies-after-being-hit-by-grader-machine-in-korba-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: कुसमुंडा कोल परियोजना में बड़ा हादसा, ग्रेडर मशीन की चपेट में आने से कर्मचारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: कुसमुंडा कोल परियोजना में बड़ा हादसा, ग्रेडर मशीन की चपेट में आने से कर्मचारी की मौत
Fri, 15 Nov 2024 03:14 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: Digvijay Singh
Updated Fri, 15 Nov 2024 03:14 PM IST
सार
कोरबा में एसईसीएल की कुसमुंडा कोल परियोजना में एक बड़ा हादसा हो गया। जहां एक कर्मचारी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद कार्रवाई में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरबा में एसईसीएल की कुसमुंडा कोल परियोजना में एक बड़ा हादसा हो गया। जहां एक कर्मचारी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद कर्मचारियों में भारी आक्रोश देखने को मिला और देखते ही देखते लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। इसकी सूचना संबंधित कंपनी के अधिकारियों को दी गई वहीं कुसमुंडा पुलिस को भी मौके पर बुलाया गया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि कुसमुंडा खदान के नीलकंठ फेस में भारी वाहन की चपेट में आने से एक ठेका कर्मी की मौत हो गई।मृतक सर्वेश कुमार 42 वर्षीय सुल्तान गंज बिहार रहने वाला था जो पिछले कुछ सालों से नीलकंठ कंपनी में काम करता था। हादसे के बाद मौके पर तनाव की स्थिती निर्मित है सहकर्मी हादसे के बाद आक्रोशित नजर आ रहे है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की दोपहर लगभग 1:00 बजे खदान में काम के दौरान यह हादसा हुआ है जहां ग्रेडर मशीन की चपेट में आने से 42 वर्षीय सर्वेश कुमार चपेट में आ गया जहां उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मृतक कंपनी के मेस में ही रहकर काम करता था। सुबह फर्स्ट शिफ्ट में काम करने गया हुआ था।
विज्ञापन
कंपनी के अन्य कर्मचारी मृतक के परिवार को उचित मुआवजा और नौकरी की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं और उनकी मांगे जब तक पूरी नहीं होगी तब तक आगे की कार्यवाही नहीं शुरू करने देंगे ऐसे में खदान में हड़ताल की स्थिति निर्मित हो रही है। कुसमुंडा थाना प्रभारी रूपक शर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए आगे की जांच कार्यवाही की जा रही है वहीं मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दी गई है आगे की कार्यवाही जारी है।
विज्ञापन