{"_id":"66dd6fed5f169cf932092907","slug":"leader-of-opposition-mahant-takes-a-dig-at-bjp-says-bjp-is-running-a-membership-drive-in-korba-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: नेता प्रतिपक्ष महंत का भाजपा पर तंज, बोले- BJP चला रही सदस्यता अभियान, मध्यावधि चुनाव की कर रही तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: नेता प्रतिपक्ष महंत का भाजपा पर तंज, बोले- BJP चला रही सदस्यता अभियान, मध्यावधि चुनाव की कर रही तैयारी
Sun, 08 Sep 2024 03:06 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: Digvijay Singh
Updated Sun, 08 Sep 2024 03:06 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरण दास महंत कोरबा प्रवास पर रहे जहा मीडिया से बातचीत करते हुए सरकार पर आरोप लगाया। डॉक्टर चरण दास महंत ने कहा कि कई माह से अधिक सरकार बने हो गए लेकिन कौन चला रहा है कहा से चल रहा है ये समझ से परे है।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरण दास महंत कोरबा प्रवास पर रहे जहा मीडिया से बातचीत करते हुए सरकार पर आरोप लगाया। डॉक्टर चरण दास महंत ने कहा कि कई माह से अधिक सरकार बने हो गए लेकिन कौन चला रहा है कहा से चल रहा है ये समझ से परे है।सरकार के कामकाज समझ नही आ रहा है डबल इंजन का सरकार चल रही है।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनते ही लगातार आपराधिक घटनाएं बढ़ रहे हैं हत्या मारपीट और बलात्कार जैसी घटना सामने आ रही है दिनदहाड़े गुंडागर्दी माफिया राज आ गया है ऐसे में लोग अपने आप को सुरक्षित महसूश नही कर रहे हैं सरकार अंकुश नही लगा पा रही है जिसका कांग्रेस विरोध कर रही है।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत ने भाजपा की सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा की भाजपा द्वारा चलाया जा रहा सदस्यता अभियान समझ से परे है क्या भाजपा मध्यावधि चुनाव की तैयारी कर रही है।किस लिए सदस्यता अभियान चला रही है। वही नेताप्रतिपक्ष डॉ महंत ने लगातार हाथियों के हमले से हो रही मौत पर कहा की न तो कांग्रेस की सरकार ने ध्यान दिया और न ही भाजपा की सरकार ध्यान दे रही है इसी का नतीजा है कि ग्रामीणों की जान जा रही है। हाथी अभ्यारण बनना चाहिए इसके लिए उन्होंने काफी प्रयास किया है और आगे भी करेंगे।
विज्ञापन
अब तक हाथी के हमले से जिले में 5 लोगों की मौत हो।चुकी है लेकिन उसके बाद भी सरकार की कार्यशैली समझ नही आ रहा है सम्बंधित विभाग क्या कर रही है ये भी समझ से परे है।ग्रामीणों की एक बाद एक मौत और फसलों की बर्बादी इन सब का जिमेदार कौन है सरकार को जवाब देना चाहिए। वहीं पोड़ी उपरोड़ा के ग्रामीण इलाके में स्कूली बच्चे और ग्रामीण मचान बनाकर नदी पार कर रहे है इस वीडियो के वायरल होने के बाद कहा कि ऐसी जगह में सरकार को ध्यान देना चाहिए।वो इस मामले में अधिकारियों से बातचीत कर सुविधा उपलब्ध कराने की कोशिश करेंगे।