{"_id":"6a3e504e62f6604ed70c92af","slug":"korba-woman-alleges-friend-introduced-man-who-raped-her-under-marriage-promise-now-absconding-she-seeks-sps-help-korba-news-c-1-1-noi1487-4436949-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, पीड़िता ने एसपी से लगाई गुहार, फरार आरोपी की तलाश में पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, पीड़िता ने एसपी से लगाई गुहार, फरार आरोपी की तलाश में पुलिस
Fri, 26 Jun 2026 04:30 PM IST
कोरबा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 04:30 PM IST
सार
कोरबा जिले में शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोपी की गिरफ्तारी एवं मामले में शीघ्र कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय पहुंचकर आवेदन सौंपा है।
विज्ञापन
korba
विस्तार
कोरबा जिले में शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोपी की गिरफ्तारी एवं मामले में शीघ्र कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय पहुंचकर आवेदन सौंपा है। पीड़िता के अनुसार उसकी पहचान निखिल रजक नामक युवक से उसकी एक सहेली के माध्यम से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और आरोपी ने शादी का भरोसा दिलाकर उसके साथ संबंध बनाए। युवती का आरोप है कि आरोपी ने अपने परिजनों से मिलाने का बहाना बनाकर उसे घर बुलाया, जहां घर में कोई मौजूद नहीं था। इसी दौरान आरोपी ने जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए और बाद में शादी करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
पीड़िता का कहना है कि आरोपी लगातार शादी का वादा करता रहा और इसी भरोसे पर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। युवती ने आरोप लगाया कि बाद में जब उसने शादी की बात की तो आरोपी मुकर गया। साथ ही उसने आरोपी पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर अपमानित करने का भी आरोप लगाया है। मामले में पीड़िता द्वारा महिला थाना एवं दर्री थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है। युवती का आरोप है कि शिकायत दर्ज होने के बावजूद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। उसने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि उसे लगातार आश्वासन दिया जा रहा है, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही।
विज्ञापन
दर्री थाना पुलिस के रवैये से असंतुष्ट होकर पीड़िता अपने परिजनों के साथ एसपी कार्यालय पहुंची और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। पीड़िता ने यह भी मांग की है कि मामले में यदि किसी स्तर पर लापरवाही बरती गई है तो संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।
विज्ञापन

korba

korba