फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Korba Triple murder Three people, including scrap businessman Ashraf Memon found dead at a farmhouse

एक कमरे में तीन लाशें: स्क्रैप व्यापारी अशरफ मेमन समेत तीन लोगों के मिले शव, तंत्र-मंत्र की बात आ रही सामने

Thu, 11 Dec 2025 07:46 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 11 Dec 2025 07:46 AM IST
सार

कोरबा में ट्रिपल मर्डर का सनसनीखेज मामला सामने आया है। स्क्रैप व्यवसाय से जुड़े अशरफ मेमन समेत तीन लोगों की फार्महाउस में लाश मिली है। इस मामले में अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
Korba Triple murder Three people, including scrap businessman Ashraf Memon found dead at a farmhouse
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कोरबा में बुधवार देर रात हुए दिल दहला देने वाले तिहरे हत्याकांड ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। स्क्रैप व्यवसाय से जुड़े अशरफ मेमन सहित तीन लोगों की उनके कबाड़ यार्ड में लाश मिलने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि मृतकों में अशरफ मेमन कोरबा निवासी, सुरेश साहू पिता बलदेव साहू तुलसी नगर निवासी, नीतीश कुमार दुर्गा निवासी हैं। तीनों की लाश एक ही कमरे में संदिग्ध हालत में मिली है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि तंत्र-मंत्र के चक्कर में तीनों की मौत हुई है। बिलासपुर से एक तांत्रिक तीन अन्य साथियों के साथ कोरबा बुधवार की रात 11:00 बजे कोरबा पहुंचा। इसके बाद अशरफ मेमन के बरबसपुर स्थित स्क्रैप यार्ड में रात होते ही तंत्र मंत्र शुरू किया गया। जहां तांत्रिक बिलासपुर निवासी राजेंद्र कुमार एक कमरे में तीनों को बारी-बारी से बुलाकर नींबू देकर एक रस्सी से सर्किल बनता है। इसके बाद कमरे में बंद कर बाहर आता है और उसे आधा से एक घंटा बाद खोलने की बात कहता है, जहां समय बीतने के बाद कैमरा खोला गया तो तीनों की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


बिलासपुर अमेरी निवासी अश्वनी कुर्रे ने बताया कि तात्रिक की टीम में वह भी साथ आया हुआ था। जहां पांच लाख को ढाई करोड़ रुपये करने के लिए तंत्र-मंत्र की बात सामने आई थी और उसे पैसे को बराबर हिस्से में बांटने की बात हुई थी। तांत्रिक राजेंद्र के द्वारा कमरे में तंत्र विद्या किया गया और उनकी संदिग्ध मौत हो गई। मौत कब-कैसे और किन परिस्थिति में हुई है यह उसे भी जानकारी नहीं है। बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद अशरफ मेमन परिजन पहुंच गए और जमकर हंगामा हुआ। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि मामला दर्ज किया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को भी बुलाया गया है। यार्ड को सील कर दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगा।


वहीं कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि अब तक इस मामले में पांच लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। मामला तंत्र विद्या से जुड़ा हुआ है। अभी और भी गिरफ्तारी हो सकती है। फोरेंसिक एक्सपर्ट और अन्य टीम काम कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed