फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Korba Suicide Mother drank poison along with her two children

Korba Suicide: मां ने दो बच्चों के साथ पिया जहर, मासूम की मौत; दो की हालत गंभीर

Tue, 01 Oct 2024 11:46 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 01 Oct 2024 11:46 AM IST
सार

कोरबा में एक मां ने अपने दो बच्चों के साथ आत्महत्या का प्रयास किया। जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई है तो वहीं दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन
Korba Suicide Mother drank poison along with her two children
अस्पताल में परिवार का चल रहा इलाज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांकीमोंगरा थाना अंतर्गत ग्राम बुंदेली गांव में  घटना सामने आई है। जहां मां ने दो बच्चों के साथ जहर का सेवन कर जान देने का प्रयास किया। वहीं इस घटना में एक चार साल के मासूम की मौत हो गई। मां और बेटी जिंदगी और मौत से जूझ रही हैं। इस घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया।  देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई और इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बुंदेली गांव में मधु कश्यप का परिवार निवास करता है। जो खेती किसानी का काम करता है। पत्नी और दो बच्चों का भरण पोषण करते आ रहा है। मंगलवार की सुबह यह घटना सामने आए जहां मधु कश्यप किसी काम से घर से बाहर गया हुआ था। इस दौरान उसकी पत्नी संगीता कश्यप ने अपनी बड़ी बेटी 7 वर्षीय शिवानी और 4 वर्षीय छोटे बेटे शिवम को जहर पिला दिया। उसके बाद उसने खुद जहर का सेवन कर लिया।
विज्ञापन


इस घटना के बाद तीनों की हालत बिगड़ती चली गई। परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तब वो मौके पर पहुंचे और तत्काल उन्हें अस्पताल के लिए रवाना किया गया। जहां कटघोरा स्थित स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। तीनों की हालत को देखते हुए मां को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा में भर्ती कराया गया। वहीं बेटों की हालत को देखते हुए कोरबा के निजी अस्पताल में रेफर किया गया। डॉक्टर ने चार वर्ष के मासूम बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संगीता कश्यप की चाची जानकी भाई ने बताया कि पति-पत्नी और दो बच्चे घर पर रहते हैं। जहां संगीता का पति मधु किसी काम से बाहर गया हुआ था। जब उन्हें घटना की जानकारी मिली। इस दौरान में मौके पर पहुंची और तीनों की हालत गंभीर थी। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है । पहले संगीता ने जहर सेवन किया उसके बाद अपने दोनों बच्चों को जहर पिला दिया। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के चलते संगीता ने यह आत्मघाती कदम उठाया है।


मोगरा थाना प्रभारी तेज यादव ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं। चार साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई है। वहीं मां और बेटी की हालत गंभीर बताई जा रही है। पति से जानकारी ली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed