फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Korba Seven Year Old Girl Murder Case Accused Arrested

कोरबा: सात साल की मासूम से दुष्कर्म के बाद हत्या, आरोपी गिरफ्तार…स्वीकार किया जुर्म

Fri, 23 Oct 2026 04:11 PM IST
प्रतीक कुमार पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: प्रतीक कुमार पाण्डेय Updated Fri, 23 Oct 2026 04:11 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के राजगामार में तीन दिन से लापता सात साल की बच्ची का शव पोल्ट्री फार्म के पीछे झाड़ियों में मिला। पुलिस ने खोजी कुत्ते और जांच के आधार पर 42 वर्षीय अजय उर्फ अमित चौहान को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने की बात स्वीकार की है।

विज्ञापन
Korba Seven Year Old Girl Murder Case Accused Arrested
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सात साल की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिन से लापता इस बच्ची का शव झाड़ियों से बरामद होने के बाद पुलिस ने खोजी कुत्ते की मदद से 42 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन


पोल्ट्री फार्म के पीछे झाड़ियों में मिला शव
मूल रूप से सक्ती जिले के फागुरम गांव के रहने वाले एक व्यक्ति चार महीने पहले अपने चार बच्चों के साथ राजगामार आए थे। वे यहां अपने परिवार का पेट पालने के लिए एक पोल्ट्री फार्म में मजदूरी करते हैं। उनकी सात साल की बेटी तीन दिन पहले पास की एक किराने की दुकान से सामान खरीदने गई थी, लेकिन वह वापस घर नहीं लौटी।
विज्ञापन


काफी खोजबीन के बाद जब बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला, तब पिता ने 19 अक्तूबर की शाम को पुलिस चौकी में बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद तलाश शुरू की। बृहस्पतिवार की सुबह राजगामार पुलिस चौकी क्षेत्र में स्थित पोल्ट्री फार्म के पीछे झाड़ियों में बच्ची का शव मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


खोजी कुत्ते के जरिये पुलिस तक पहुंचा सुराग
शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम, फॉरेंसिक विशेषज्ञ और खोजी कुत्ते को लेकर मौके पर पहुंची। जांच के दौरान खोजी कुत्ते ने महत्वपूर्ण सुराग दिया। वह झाड़ियों से सूंघते हुए राजगामार के रावणभाठा इलाके में स्थित एक मकान तक जा पहुंचा। पुलिस ने खोजी कुत्ते के इसी इशारे के आधार पर कार्रवाई करते हुए संदेही को हिरासत में ले लिया।

पकड़े गए आरोपी की पहचान बांगो थाना क्षेत्र के देवमती पारा निवासी 42 वर्षीय अजय उर्फ अमित चौहान के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी की दो पत्नियां हैं और वह घटना वाले दिन रावणभाठा इलाके में अपनी दूसरी पत्नी से मिलने के लिए आया था।


वारदात के बाद हुआ फरार
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि आरोपी अमित चौहान ने मासूम बच्ची को अकेला देखकर उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया था। पुलिस की कड़ाई से की गई पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed