फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Korba News Villager dies due to collision with Hydra vehicle

Korba: हाइड्रा वाहन की टक्कर से ग्रामीण की हुई मौत, गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर किया हंगामा

Tue, 19 Dec 2023 09:16 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 19 Dec 2023 09:16 PM IST
सार

कोरबा जिले के कटघोरा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत ढेलवादीह में हाइड्रा वाहन की चपेट में आने से ग्रामीण की मौके पर मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही यहां काफी संख्या आसपास के लोग एकत्रित हो गए और चक्काजाम कर दिया।

विज्ञापन
Korba News Villager dies due to collision with Hydra vehicle
सड़क पर शव रखकर परिजनों ने लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा जिले के कटघोरा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत ढेलवादीह में हाइड्रा वाहन की चपेट में आने से ग्रामीण की मौके पर मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही यहां काफी संख्या आसपास के लोग एकत्रित हो गए और चक्काजाम कर दिया। उन्होंने यहां पर जमकर नारेबाजी की। कुछ देर के बाद कटघोरा तहसीलदार घटना स्थल पर पहुंचे।

विज्ञापन


मृतक बहुरन सिंह बाकी मोंगरा बस्ती का रहने वाला है, जो गांव के पास स्कूल से घर की ओर जा रहा था। इस दौरान वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे के बाद देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई और लोगों में आक्रोश देखने को मिला। इस हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


इस घटना के बाद सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। परिजन जब मौके पर पहुंचे उसके बाद शव को लेकर सड़क पर बैठ गए और प्रदर्शन करने लगे वहीं घटना की सूचना पर कटघोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और समझने का प्रयास किया गया। लेकिन तीन घंटे बीते जाने के बाद भी परिजन नहीं माने। लोग उचित मुआवजा और भारी वाहनों के प्रवेश को लेकर आक्रोशित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कटघोरा नायब तहसीलदार भूषण मंडावी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझने का प्रयास किया। नायब तहसीलदार ने बताया कि ग्रामीणों को द्वारा चक्का जाम किया गया जहां उचित कार्यवाही और शासन के द्वारा 25,000 तात्कालिक सहायता राशि और वाहन मालिक की तरफ से 20,000 दिया गया तब जाकर चक्का जाम समाप्त हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed