{"_id":"64c88aac942fe0c55201b813","slug":"korba-news-step-father-misdeed-minor-daughter-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मसार हुए रिश्ते: सौतेले पिता ने 11 साल की बेटी के साथ किया दुष्कर्म, पीड़िता ने मां को रो-रोकर सुनाई आपबीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मसार हुए रिश्ते: सौतेले पिता ने 11 साल की बेटी के साथ किया दुष्कर्म, पीड़िता ने मां को रो-रोकर सुनाई आपबीती
Tue, 01 Aug 2023 10:02 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 01 Aug 2023 10:02 AM IST
सार
कोरबा के मानिकपुर चौकी क्षेत्र में एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां सौतेले पिता ने रिश्तों को कलंकित कर देने वाली घटना को अंजाम दिया है। उसने सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
Korba News
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरबा के मानिकपुर चौकी क्षेत्र में एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां सौतेले पिता ने रिश्तों को कलंकित कर देने वाली घटना को अंजाम दिया है। उसने सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
इतना ही नहीं आरोपी ने उसके साथ उसकी मां और भाई को भी मौत के घाट उतारने की धमकी दी। जब पीड़िता ने रो-रो कर अपना दर्द अपनी मां को बताया तब उसने पुलिस चौकी पहुंचकर अपनी बात बताइए जहां पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दरिंदे पिता को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत एक बस्ती में चार बच्चों की मां जिसके पति का पांच साल पहले निधन हो गया और वह मजदूरी कर अपने चार बच्चों को पाल रही थी। इसी दौरान वह एक अन्य शख्स के नजदीक आई। दोनों पति-पत्नी के रूप में रहने लगे। इस बीच उसने महिला की 11 साल की बेटी को अपनी हवस का शिकार बनाया। जब नाबालिग ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे और उसके परिवार वालों को जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद जब आरोपी की दरिंदगी बढ़ने लगी तो पीड़िता ने मां को रो रोकर आपबीती सुनाई। जिसके बाद मां ने पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन