फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba Mission Varun action: six Tullu pumps seized in Tulsingar, illegal pumping affected water pressure,

कोरबा: टुल्लू पंप पर निगम की सख्ती, तुलसीनगर में 6 पंप जब्त; एसईसीएल कॉलोनी में भी पानी की किल्लत

Thu, 29 Oct 2026 12:43 PM IST
कोरबा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Thu, 29 Oct 2026 12:43 PM IST
सार

नगर निगम ने मिशन वरुण के तहत तुलसीनगर में 6 टुल्लू पंप जब्त किए हैं। अवैध मोटर पंप से जल आपूर्ति का प्रेशर प्रभावित होने की शिकायतों के बीच एसईसीएल की एसबीएस कॉलोनी में भी कार्रवाई और नियमित निगरानी की मांग उठ रही है।

विज्ञापन
Korba Mission Varun action: six Tullu pumps seized in Tulsingar, illegal pumping affected water pressure,
मिशन वरुण कार्रवाई,तुलसीनगर में 6 टुल्लू पंप जब्त, - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा। नगर निगम कोरबा द्वारा जल संरक्षण और सुचारू जल आपूर्ति के लिए चलाए जा रहे मिशन वरुण के तहत कार्रवाई लगातार जारी है। नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडे ने बताया कि नोडल जल प्रभारी राकेश मौर्य के नेतृत्व में शहर में अवैध कनेक्शन और टुल्लू पंप के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में तुलसीनगर एरिया में 6 टुल्लू पंप जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन


आयुक्त ने बताया कि टुल्लू पंप लगाने से निगम की जल आपूर्ति का प्रेशर और फोर्स प्रभावित होता है, जिससे दूसरे वार्डों और आम नागरिकों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ता है। ईमानदारी से कनेक्शन लेने वाले लोगों का मनोबल भी इससे टूटता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई रूटीन प्रक्रिया के तहत लगातार जारी रहेगी। शहर में कहीं भी अवैध रूप से टुल्लू पंप लगाकर पानी खींचते पाए जाने पर जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


निगम आयुक्त ने नागरिकों से अपील की है कि वे निगम के जल कनेक्शन में अवैध रूप से टुल्लू पंप न लगाएं। यदि कहीं पानी के प्रेशर या फोर्स की कोई समस्या है तो तत्काल जल प्रबंधन टीम या निगम की हेल्पलाइन से संपर्क करें, उसका समाधान किया जाएगा। गर्मी शुरू होने से पहले ही निगम ने जल संरक्षण को लेकर सख्ती बढ़ा दी है और विभिन्न वार्डों में जांच कर अवैध मोटर पंप हटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि शहर के कई बस्ती और कॉलोनियों में यही स्थिति देखने को मिलती है। कई बार कार्रवाई के बाद भी लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आते और फिर से वही काम दोहराने लगते हैं। ऐसे में ऐसे लोगों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की जरूरत है ताकि दूसरों को सबक मिल सके।

यही हाल एसईसीएल की एसबीएस कॉलोनी में भी है। वहां कई लोगों ने अपने घरों में मोटर फिट कर रखी है, जिसके चलते कई घरों में पानी ठीक से नहीं पहुंच पाता और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार शिकायतों के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है।


स्थानीय लोगों का कहना है कि संबंधित विभाग को इस ओर विशेष ध्यान देकर लगातार कार्रवाई करने की जरूरत है। केवल एक-दो दिन की कार्रवाई से सुधार नहीं होगा, बल्कि नियमित निगरानी और सख्त जुर्माने से ही अवैध टुल्लू पंप की समस्या पर लगाम लगाई जा सकती है।

मिशन वरुण कार्रवाई,तुलसीनगर में 6 टुल्लू पंप जब्त,

मिशन वरुण कार्रवाई,तुलसीनगर में 6 टुल्लू पंप जब्त,

 

मिशन वरुण कार्रवाई,तुलसीनगर में 6 टुल्लू पंप जब्त,

मिशन वरुण कार्रवाई,तुलसीनगर में 6 टुल्लू पंप जब्त,

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed