फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Continuous action by Mining Department sparks panic among mafia 4 tractors 3 tippers and a JCB seized in Korb

Korba: खनिज विभाग की लगातार कार्रवाई से माफियाओं में हड़कंप, 4 ट्रैक्टर और 3 टीपर समेत जेसीबी जब्त

Sat, 04 Jul 2026 07:10 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Sat, 04 Jul 2026 07:10 PM IST
सार

कोरबा जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर लगाम लगाने के लिए खनिज विभाग ने कमर कस ली है। विभाग की लगातार चल रही सख्त कार्रवाई से जिले के खनिज माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन
Continuous action by Mining Department sparks panic among mafia 4 tractors 3 tippers and a JCB seized in Korb
korba

विस्तार

कोरबा जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर लगाम लगाने के लिए खनिज विभाग ने कमर कस ली है। विभाग की लगातार चल रही सख्त कार्रवाई से जिले के खनिज माफियाओं में हड़कंप मच गया है। अवैध रेत, लाल ईंट और चूना पत्थर के परिवहन में लगे वाहनों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए खनिज उड़नदस्ता दल ने 4 ट्रैक्टर, 3 टीपर, 1 जेसीबी और 1 हाईवा को जप्त कर लिया है।

विज्ञापन


खनिज अधिकारी के निर्देश पर गठित उड़नदस्ता दल ने विशेष अभियान चलाकर जिले के संदिग्ध स्थानों पर छापामार कार्रवाई की। भैसामुड़ा, कटबिटला, कुदमुरमाल, सोनपुरी, सीतामढ़ी, बरमपुर, राताखार, पाली, ढुकुपथरा, बाल्को, कसनिया, कटघोरा, उरगा, पताढ़ी सहित अन्य स्थानों पर सघन जांच की गई। जांच के दौरान रेत का अवैध परिवहन करते हुए 4 ट्रैक्टर, 2 टीपर और 1 जेसीबी को रंगे हाथ पकड़ा गया। वहीं लाल ईंट का अवैध परिवहन कर रहे 1 टीपर और निम्न श्रेणी चूना पत्थर लेकर जा रहे 1 हाईवा को भी जप्त किया गया।
विज्ञापन


सभी वाहनों को राताखार, पाली, पताढ़ी, हरदीबाजार और जेंजरा क्षेत्र से पकड़ा गया। जप्त वाहनों को थाना पाली, थाना सिविल लाइन रामपुर, थाना हरदीबाजार, खनिज जांच नाका उरगा और खनिज जांच नाका कटघोरा की अभिरक्षा में रखा गया है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि अवैध खनन में लगे लोगों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खनिज विभाग ने स्पष्ट किया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले में अवैध उत्खन, परिवहन और भंडारण पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित करना है। साथ ही प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा करना और शासकीय राजस्व की हो रही हानि को रोकना भी अभियान का अहम हिस्सा है। अधिकारियों के मुताबिक अवैध खनन से न सिर्फ पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा था, बल्कि राज्य को करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान भी हो रहा था।


विभाग ने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने और अवैध उत्खनन, परिवहन व भंडारण में संलिप्त लोगों के खिलाफ खान और खनिज अधिनियम 1957, छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 और अन्य वैधानिक प्रावधानों के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। खनिज विभाग की इस कार्रवाई के बाद अवैध खनन में लगे लोगों में दहशत का माहौल है और अवैध परिवहन में कमी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

korba

korba

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed