{"_id":"6915bb473f423700aa06b399","slug":"korba-also-on-alert-due-to-the-blast-in-delhi-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: दिल्ली में हुए ब्लास्ट को लेकर कोरबा में भी अलर्ट, पुलिस और RPF ने रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: दिल्ली में हुए ब्लास्ट को लेकर कोरबा में भी अलर्ट, पुलिस और RPF ने रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर की जांच
Thu, 13 Nov 2025 04:34 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: आकाश दुबे
Updated Thu, 13 Nov 2025 04:34 PM IST
सार
आरपीएफ ने यात्रियों बताया कि अगर किसी तरह का कोई लावारिस संदिग्ध सामान मिलता है तो इसकी सूचना आरपीएफ को वहीं ट्रेन में अगर कोई खाने-पीने या अनजान व्यक्ति, संदिग्ध नजर आए तो इसकी सूचना तत्काल रेलवे के हेल्पलाइन नंबर या नजदीकी रेलवे पुलिस को दें।
विज्ञापन
छानबीन करती टीम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केंद्र सरकार ने सोमवार को लाल किले के सामने हुए कार विस्फोट को आतंकी घटना माना है। सरकार ने कहा कि कार धमाका जघन्य आतंकी घटना है। सरकार ने कहा कि आतंकियों ने दिल्ली में ब्लास्ट किया। प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में दिल्ली में बम विस्फोट की घटना को लेकर प्रस्ताव पारित किया। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 10 नवंबर 2025 की शाम को आतंकवादी घटना में हुई जानमाल की हानि पर गहरा शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन
इसको देखते हुए कोरबा जिले में भी अलर्ट जारी किया गया है, जहां कोरबा पुलिस और आरपीएफ के द्वारा कोरबा रेलवे स्टेशन में सघन जांच अभियान चलाया गया, जहां ट्रेन पहुंचते ही डॉग स्क्वाड के माध्यम से ट्रेन और यात्रियों के समान की सघन जांच की गई, इसके अलावा स्टेशन परिसर, सेकंड एंट्री के अलावा आसपास क्षेत्र में जांच की गई। यही नहीं पार्सल यान केंद्र में भी बाहर से आने वाले सामानों की जांच की गई।
विज्ञापन
इसके अलावा स्टेशन परिसर के बाहर लावारिस पड़े समान को चेक किया गया। स्टेशन से कुछ दूरी पर साइकिल स्टैंड में भी विशेष रूप से जांच की गई, जहां काफी लंबे समय से गाड़ियां खड़ी हैं या वर्तमान में गाड़ी रखी गई हैं, उसकी जांच की गई। ट्रेन से उतरने वाले लोगों के समान के अलावा टिकट और उनके बारे में भी पूछताछ की गई।
विज्ञापन
आरपीएफ ने यात्रियों बताया कि अगर किसी तरह का कोई लावारिस संदिग्ध सामान मिलता है तो इसकी सूचना आरपीएफ को वहीं ट्रेन में अगर कोई खाने-पीने या अनजान व्यक्ति, संदिग्ध नजर आए तो इसकी सूचना तत्काल रेलवे के हेल्पलाइन नंबर या नजदीकी रेलवे पुलिस को दें।
आरपीएफ थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से यात्री ट्रेनों में चेकिंग बढ़ा दी गई है, वहीं संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जारी है। लावारिस सामान की लगातार जांच की जा रही है। कोरबा पुलिस ने स्टेशन के अलावा कोरबा बस स्टैंड, टीपी नगर बस स्टैंड और सार्वजनिक जगहों पर जांच की।