{"_id":"6acf87ff3bf4a1117806a725","slug":"korba-admin-cracks-down-on-illegal-mining-seizes-10-vehicles-transporting-sand-grit-bricks-illegally-korba-news-c-1-1-noi1487-4832802-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरबा: अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी, 10 वाहन और रेत का अवैध भंडारण जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरबा: अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी, 10 वाहन और रेत का अवैध भंडारण जब्त
Thu, 15 Oct 2026 08:43 AM IST
कोरबा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 08:43 AM IST
सार
रेत, गिट्टी और ईंट के अवैध परिवहन पर कार्रवाई करते हुए कोरबा में खनिज विभाग ने चार थाना क्षेत्रों से 10 वाहन जब्त किए हैं। कोटमर्रा में रेत का अवैध भंडारण भी पकड़ा गया। अभियान के तहत विभाग ने खनिज नियमों के उल्लंघन पर वैधानिक कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन
10 वाहन जब्त, रेत का अवैध भंडारण भी पकड़ा
विस्तार
जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खनिज विभाग की उड़नदस्ता टीम ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर अवैध खनिज परिवहन में लगे कुल 10 वाहनों को जब्त किया है। साथ ही कोटमर्रा में रेत का अवैध भंडारण भी पकड़ा गया है।
खनिज विभाग से मिली जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई जिले के पाली, हरदीबाजार, दीपका और उरगा क्षेत्र में की गई। पाली में रेत और ईंट का अवैध परिवहन करते हुए 4 ट्रैक्टरों को पकड़ा गया। वहीं हरदीबाजार में रेत और ईंट ले जा रहे 3 ट्रैक्टर और गिट्टी परिवहन कर रहा 1 हाइवा जब्त किया गया। दीपका में गिट्टी का अवैध परिवहन करते हुए 1 ट्रेलर पर कार्रवाई की गई, जबकि उरगा क्षेत्र में रेत परिवहन करते हुए 1 ट्रैक्टर को पकड़ा गया। इस प्रकार कुल 10 वाहनों को जब्त कर हरदीबाजार, दीपका और पाली थानों तथा हरदीबाजार खनिज जांच चौकी की अभिरक्षा में रखा गया है।
ये भी पढ़ें: बालोद के दो मजदूर तमिलनाडु में बंधक: रिहाई के नाम पर 16 हजार रुपये वसूले, परिजनों ने लगाई गुहार
विज्ञापन
इसके अलावा कोटमर्रा में जांच के दौरान रेत का अवैध भंडारण पाया गया, जिसे विभाग ने जब्त कर लिया है। सभी प्रकरणों में खान एवं खनिज अधिनियम, छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम और अन्य वैधानिक प्रावधानों के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है। खनिज विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है। इससे प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी और शासकीय राजस्व की होने वाली हानि को भी रोका जा सकेगा।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनिज गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और यह अभियान लगातार चलाया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि अवैध खनिज परिवहन या भंडारण की जानकारी मिलने पर विभाग को सूचित करें ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।