फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   In Korba, jilted lover attacks girlfriend's new boyfriend with scissors, booked for attempt to murder, jailed.

प्रेम-प्रसंग में खूनी खेल: लड़की से दूरी बनी तो दूसरे किशोर से भिड़ा आशिक, कैंची से चेहरे पर ताबड़तोड़ वार

Tue, 15 Sep 2026 06:09 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Tue, 15 Sep 2026 06:09 PM IST
सार

प्रेम-प्रसंग को लेकर खूनी संघर्ष ने सनसनी फैला दी। 18 वर्षीय युवक सागर यादव नाबालिग लड़की से नजदीकी के बाद उसके दूसरे नाबालिग किशोर के करीब आने से नाराज था। इसी रंजिश में विवाद के दौरान आरोपी ने कैंची से किशोर के चेहरे पर कई वार कर दिए।

विज्ञापन
In Korba, jilted lover attacks girlfriend's new boyfriend with scissors, booked for attempt to murder, jailed.
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पथर्रीपारा में प्रेम-प्रसंग को लेकर खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। एक सिरफिरे आशिक ने अपने नाबालिग प्रतिद्वंदी पर कैंची से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में किशोर के चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी सागर यादव को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आरोपी सागर यादव उम्र 18 साल 03 माह निवासी पथर्रीपारा का एक नाबालिग लड़की के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। कुछ समय बाद लड़की ने आरोपी से दूरी बना ली और उसी मोहल्ले के दूसरे नाबालिग किशोर के साथ नजदीकियां बढ़ा लीं। इसी बात को लेकर सागर यादव अंदर ही अंदर रंजिश पाले हुए था और बदला लेने की फिराक में था।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बीती रात इसी पुरानी रंजिश को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि सागर यादव ने आवेश में आकर अपने पास रखी कैंची से नाबालिग किशोर के चेहरे पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। हमले में किशोर लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल किशोर को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिविल लाइन थाना प्रभारी आस्था शर्मा ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल किशोर का बयान दर्ज कर आरोपी सागर यादव को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 हत्या के प्रयास के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।


पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी सागर यादव आदतन अपराधी है। इसके पहले भी उसके खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज हो चुका है। नाबालिग रहने के दौरान एक अन्य मामले में उसे बाल सुधार गृह में निरुद्ध किया गया था। बालिग होते ही उसने फिर से वारदात को अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि मामले में सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और घायल किशोर का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। प्रेम-प्रसंग के इस खूनी खेल ने एक बार फिर नाबालिगों के बीच बढ़ते अपराध पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed