फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   husband brutally beat his wife in the forest and threw her from the valley

Korba: बेरहमी से पीटा और घाटी में फेंक दिया, जंगल घूमने गए पति ने की पत्नी की हत्या; घर आकर सुनाई ये कहानी

Sat, 21 Dec 2024 11:06 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 21 Dec 2024 11:06 AM IST
सार

अपने तीन साल के लड़के और ढाई माह की बच्ची के साथ जंगल घूमने गए पति ने अपनी पत्नी को पहले बेरहमी से पीटा और फिर उसे घाटी से फेंक दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
husband brutally beat his wife in the forest and threw her from the valley
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा के बांगो थाना अंतर्गत पतोड़ियाडांड निवासी 28 वर्षीय विशाल आरमो और 24 वर्षीय उसकी पत्नी गनपति अपने 3 साल के लड़के और ढाई माह की बच्ची के साथ पैदल गांव से लगे अरसिया गांव के जंगल घूमने गए हुए थे। जहां घूमने के बाद शाम होने से पहले घर वापस लौट रहे थे। गनपति बाई घाटी चढ़ते समय थक गई थी, वो चल नहीं पा रही थी। 
विज्ञापन


इस बीच विशाल आरमो को गुस्सा आ गया और अपनी पत्नी गनपति को मुक्का से मारपीट करने लगा डर में वो फिर से चलने लगी। थोड़ी दूर चलने के बाद वो फिर थककर बैठ गई, उसके पति विशाल को फिर गुस्सा आया और उसने डंटे और मुक्के से बेरहमी जमकर पिटाई कर दी और उसे घाटी में फेंक दिया। उसके बाद दोनों बच्चों को लेकर घर चला आया। और घर वालों को बताया कि वह घाटी में अचानक गिर गई। रात में मृतका घाटी में ही पड़ी रही। इसकी सूचना उसने बांगो थाना पुलिस को मौके पर पहुंचे। जांच की गई तो गनपति की मौत हो चुकी थी।  मृतका के पिता को उसके दामाद पर शक हुआ। 
विज्ञापन


वही आरोपी पति से जब पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो उसने अपना गुनाह कबूल किया। बताया जा रहा है कि आरोपी विशाल शराब के नशे में था और उसने अपनी पत्नी को लात-डंडे और मुक्के से बेरहमी से पिटा था।  बताया जा रहा है कि विशाल आरमो शराब पीने की आदत थी, उसकी पहली पत्नी भी इसके हरकतों के चलते इसे छोड़कर भाग गई है विशाल मृतिका गनपति बाई से दूसरी शादी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed