फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   disclosed regarding gym trainer Madhur Sahu in news anchor Salma Sultan murder case in korba

सलमा हत्याकांड: 'गोद में शव रखकर सिगरेट के कश लगाते हुए गाता रहा गाना', मर्डर केस के गवाह ने खोले डरावने राज

Thu, 12 Feb 2026 09:35 AM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Thu, 12 Feb 2026 09:35 AM IST
सार

कोरबा में न्यूज एंकर सलमा सुल्तान हत्याकांड की सुनवाई के दौरान चश्मदीद गवाह ने कोर्ट में सनसनीखेज बयान दिया। गवाह के मुताबिक जिम ट्रेनर मधुर साहू ने साथियों के साथ मिलकर हत्या की और बाद में शव को ठिकाने लगाया। हत्या के बाद मधुर साहू साइको किलर की तरह शव को बाएं हाथ से गोद में लेकर दाएं हाथ से सिगरेट के कश लगाते हुए 'तुझसे नाराज नहीं जिंदगी, हैरान हूं मैं' गाना गा रहा था।

विज्ञापन
disclosed regarding gym trainer Madhur Sahu in news anchor Salma Sultan murder case in korba
न्यूज एंकर सलमा सुल्तान (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोरबा में न्यूज एंकर सलमा सुल्तान की बेरहमी से गला घोंटकर हत्या करने के बाद जिम ट्रेनर मधुर साहू ने फिल्मी विलेन जैसी हरकतें की थीं। हत्याकांड की सुनवाई के दौरान चश्मदीद गवाह डिंपल सिंह (काल्पनिक नाम) ने न्यायालय में चौंकाने वाला बयान दिया। गवाह ने बताया कि हत्या के बाद मधुर साहू साइको किलर की तरह शव को बाएं हाथ से गोद में लेकर दाएं हाथ से सिगरेट के कश लगाते हुए 'तुझसे नाराज नहीं जिंदगी, हैरान हूं मैं' गाना गा रहा था। गवाह के अनुसार यह गाना सलमा सुल्तान का पसंदीदा था।

विज्ञापन


वर्ष 2018 में हुई सलमा सुल्तान की हत्या की सुनवाई कोरबा के विशेष सत्र न्यायालय में चल रही है। पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद चश्मदीद गवाह डिंपल को पेश किया। उसने बताया कि प्रोटीन वर्ल्ड जिम में वह कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में कार्यरत थी। कोर्ट में गवाह ने यह भी स्वीकार किया कि ट्रेनर मधुर ने उसे भी अपने प्रेमजाल में फंसा लिया था, लेकिन जब उसने कंप्यूटर में अन्य लड़कियों के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मधुर की तस्वीरें देख लीं, तो उसने उससे रिश्ता समाप्त करने की कोशिश की। पर उसके आपत्तिजनक फोटो प्रसारित करने की धमकी देकर उससे अपनी इच्छा मुताबिक काम लेता रहा। बाद में उसे पता चला कि मधुर साहू के सलमा सुल्तान सहित अन्य कई युवतियों से भी संबंध थे।
विज्ञापन

 

korba

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

गवाह के अनुसार, दुकान के कंप्यूटर में उसने मधुर की अन्य लड़कियों के साथ आपत्तिजनक तस्वीरें देखी थीं, जिसके बाद उसने मधुर से संबंध समाप्त करने का निर्णय लिया। इस पर मधुर ने उसे धमकाया और बदनाम करने की धमकी दी। गवाह ने यह भी बताया कि सलमा सुल्तान और मधुर शारदा विहार स्थित घर में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। सलमा को भी मधुर की इन गतिविधियों पर शक था, जिसको लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। घटना अक्टूबर 2018 की है।

गवाह ने बताया कि जब वह और काम करने वाली विमला (बदला हुआ नाम) कमरे से बाहर आए, तो देखा कि मधुर, सलमा के ऊपर बैठकर उसका गला दबा रहा था, जबकि कौशल तकिए से उसका मुंह दबाए हुए था। डर के मारे वह मदद के लिए बाहर भागना चाहती थी, लेकिन कौशल ने उसे रोक लिया और मधुर ने जान से मारने की धमकी दी। यह दृश्य इतना भयावह था कि वह और विमला फूट-फूटकर रोने लगीं। इसके बाद मधुर ने दोनों युवतियों को धमकाकर सबूत मिटाने में इस्तेमाल किया।

फिलहाल इस मामले में मधुर साहू सहित कौशल श्रीवास व अतुल शर्मा गिरफ्तार किए गए थे। वर्तमान में सभी आरोपित जमानत पर हैं और प्रकरण की सुनवाई जारी है। मधुर ने शव को दफनाया था। उसका स्थान बदलकर बाद में दर्री-कोरबा मार्ग के भवानी मंदिर के पास सड़क किनारे दफना दिया था। संयोग से पुरानी सिंगल सड़क का फोरलेन में निर्माण हो गया और पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद बीच सड़क से गड्ढा खोदकर शव बाहर निकाला।

वर्ष 2023 में फोरलेन सड़क के नीचे दफन शव बरामद हुआ, जिसकी पहचान सलमा के रूप में हुई। शव मिलने के बाद 2023 में मधुर साहू सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। 2024-25 के दौरान चार्जशीट दाखिल होने और ट्रायल लंबित होने के आधार पर तीनों आरोपियों को जमानत मिल गई।

सुनील सोनवानी, विशेष लोक अभियोजक ने बताया कि प्रारंभिक जांच में साक्ष्य पुलिस प्रस्तुत नहीं कर पाई थी, इसलिए आरोपितों को जमानत मिल गई। सुनवाई जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, कोर्ट में मजबूत साक्ष्य पेश किए जा रहे हैं। चश्मदीद गवाह की गवाही निर्णायक होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed