Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Hanuman temple in 24 hours, also loot Shiv temple donation boxes, acts caught on CCTV, probe on.

कोरबा: मंदिरों को भी नहीं छोड़ रहे चोर! 24 घंटे में दो मंदिरों में तीन बार चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Fri, 06 Nov 2026 02:47 PM IST
कोरबा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Fri, 06 Nov 2026 02:47 PM IST
सार

कोरबा में 24 घंटे के भीतर दो मंदिरों में चोरी की घटनाएं सामने आईं। शिव मंदिर की दान पेटी से नकदी और हनुमान मंदिर से दान पेटियां व चांदी का मुकुट चोरी हुआ। दोनों वारदात सीसीटीवी में कैद।

विज्ञापन
Hanuman temple in 24 hours, also loot Shiv temple donation boxes, acts caught on CCTV, probe on.
मंदिर में चोरी करते हुए चोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा में चोरों के हौसले बुलंद हैं। भगवान के घर भी सुरक्षित नहीं रहे। शहर के दो मंदिरों में चोरी की घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक वारदात साडा कॉलोनी निहारिका के शिव मंदिर की है, तो दूसरी सिविल लाइन थाना से कुछ ही दूरी पर स्थित हनुमान मंदिर की, जहां 24 घंटे के भीतर दो बार चोरी हुई। दोनों घटनाएं सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई हैं।
विज्ञापन


पहली घटना निहारिका स्थित नगर निगम आवासीय परिसर के श्री शिव मंदिर की है। यहां बीती रात करीब 12:13 बजे एक अज्ञात चोर मंदिर में घुसा। सन्नाटे का फायदा उठाकर उसने दान पेटी का ताला तोड़ा और उसमें रखी नकदी लेकर फरार हो गया। सुबह जब सेवादार और श्रद्धालु पूजा के लिए पहुंचे तो दान पेटी का ताला टूटा देख होश उड़ गए। समिति के सदस्यों ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो चोर साफ तौर पर वारदात को अंजाम देता दिखा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि इस कॉलोनी में नगर निगम के आला अफसर, न्यायाधीश, बैंककर्मी और अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी निवास करते हैं। शहर के सबसे पॉश इलाके में इस तरह मंदिर में चोरी होने से लोगों में भारी आक्रोश है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब यहां सुरक्षा इतनी लचर है तो बाकी इलाकों का हाल क्या होगा। लोगों ने रात में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर सिविल लाइन थाना क्षेत्र में स्थित हनुमान मंदिर में चोरों ने 24 घंटे में दो बार धावा बोला। पहली रात चोर दो दान पेटियों को ही उठा ले गए। उसी रात दोबारा आकर चांदी का मुकुट चोरी कर ले गए। मंदिर समिति ने बताया कि दोनों वारदातों की पूरी करतूत सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है।


सिविल लाइन पुलिस ने दोनों मंदिरों में हुई चोरी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात चोरों की पहचान और तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed