फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Hail has also fallen along with rain in Korba today weather update

बिगड़ा मौसम का मिजाज: तीन दिनों से हो रही बारिश, जमकर हुई ओलों की बरसात; फसल को नुकसान... लोग परेशान

Thu, 15 Feb 2024 12:28 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 15 Feb 2024 12:28 PM IST
सार

कोरबा में मौसम का मिजाज बीते दिन दिनों से बदला हुआ है। बारिश के साथ ओले भी बरसे हैं। जिले में पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर रिमझिम बारिश हो रही है। मौसम का मिजाज बदलने से लोग परेशान हैं। 

विज्ञापन
Hail has also fallen along with rain in Korba today weather update
कोरबा में बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले में पिछले तीन दिनों से मौसम के मिजाज बदला हुआ है। कभी शाम होते ही बूंदाबांदी शुरू हो जाती है। वहीं तड़के सुबह मौसम का मिजाज बदलने लगता है। दिन भर गर्मी और शाम को बारिश के बाद लोग बीमार पड़ने लगे हैं।

विज्ञापन


मंगलवार रात को रुक-रुक कर रिमझिम बारिश हुई। इसके बाद सुबह अचानक मौसम बदला हुआ था। वहीं बुधवार की रात को रिमझिम बारिश हुई। उसके बाद गुरुवार की सुबह मौसम का मिजाज बदला हुआ था।
विज्ञापन


जिले के सीमावर्ती क्षेत्र पसान इलाके में बुधवार की शाम जमकर बारिश हुई बारिश में बर्फ की ओले भी गिरे। इसे देखकर लोग हैरान हो गए। ओले गिरने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। अचानक हुई बारिश और ओले के चलते बाइक सवार और राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके अलावा किसान वर्ग को चिंता सताने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों की मानें तो अचानक हुई बारिश और ओले के चलते लोगों का जनजीवन पर प्रभाव तो पड़ेगा ही इसके अलावा फसल और सब्जी पर भारी नुकसान होगा। इस सीजन में बारिश और ओले के चलते सब्जी खराब हो जाती है।


बुधवारी निवासी सुनील यादव ने बताया कि सुबह वह मॉर्निंग वॉक करने के लिए निकला हुआ था। अचानक मौसम का मिजाज बदला हुआ था काफी समय बीत जाने के बाद भी बदली छाया हुआ था इसके बाद अचानक आंधी तूफान होने लगी और अब धूप आगे है निश्चित ही समय में समय इस तरह की मौसम परिवर्तन के चलते लोगों को परेशानी जरूर हो रही है। महाराणा प्रताप नगर निवासी गिरीश केसकर ने बताया कि लगातार जंगलों में हो रही पेड़ की कटाई और औद्योगिक संयंत्रों के निर्माण के चलते इस तरह की स्थिति निर्मित हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed