फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Four gates opened due to rising water level in Minimata Bango Dam

Korba: मिनीमाता बांगो बांध में जलस्तर बढ़ने से चार गेट खोले, 23420 क्यूसेक पानी हसदेव में छोड़ा, देखें वीडियो

Thu, 04 Sep 2025 05:08 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 04 Sep 2025 05:08 PM IST
सार

कार्यपालन अभियंता धर्मेंद्र निखरा ने बताया कि बांध के चार गेटों को दोपहर 2:40 बजे खोल दिया गया। उन्होंने आगे बताया कि बांध के जल स्तर की निगरानी की जा रही है, वहीं बांध से प्रभावित 32 गांव में मुनादी कर अलर्ट जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन
Four gates opened due to rising water level in Minimata Bango Dam
जलस्तर बढ़ने से खोले गए बांध के चार गेट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा में स्थित मिनीमाता बांगो बांध में जल स्तर बढ़ने के कारण चार दरवाजे खोल दिए गए हैं। यह निर्णय मुख्य अभियंता बिलासपुर और अधीक्षण अभियंता कोरबा के साथ चर्चा के बाद लिया गया है।

विज्ञापन


गुरुवार दोपहर 2 बजे मिनीमाता बांगो बांध का जल स्तर 358.10 मीटर और 90.71% होने के कारण यह निर्णय लिया गया है। गेट नंबर चार, पांच, छह और आठ को खोलकर बाढ़ के पानी को नियंत्रित किया जा रहा है।

विज्ञापन

गेट नंबर चार को 0.50 मीटर खोलकर 2960 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जबकि गेट नंबर पांच और छह को 1.50 मीटर खोलकर 8750 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। गेट नंबर आठ को 0.50 मीटर खोलकर 2960 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इस प्रकार, बांध से कुल 23420 क्यूसेक पानी हसदेव नदी में छोड़ा गया। 



कार्यपालन अभियंता धर्मेंद्र निखरा ने बताया कि बांध के चार गेटों को दोपहर 2:40 बजे खोल दिया गया। उन्होंने आगे बताया कि बांध के जल स्तर की निगरानी की जा रही है, वहीं बांध से प्रभावित 32 गांव में मुनादी कर अलर्ट जारी कर दिया गया है। साथ ही बारिश के आधार पर भविष्य में आवश्यकतानुसार बांध के अन्य गेटों को भी खोला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed