फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Fire broke out in the chamber of Deputy Collector in Collectorate in Korba

Korba: कलेक्ट्रेट में डिप्टी कलेक्टर के चेम्बर में लगी आग, दस्तावेज जलकर राख, दमकल कर्मियों ने पाया काबू

Mon, 01 Apr 2024 01:34 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 01 Apr 2024 01:34 PM IST
सार

बताया जा रहा है कि सुबह 10:30 पर जब अधिकारी कर्मचारी कलेक्ट्रेट में काम करने पहुंचे इस दौरान डिप्टी कलेक्टर की चेंबर में धुआं उठता देख लोगों ने इसकी सूचना दमकल वाहन को दी। 

विज्ञापन
Fire broke out in the chamber of Deputy Collector in Collectorate in Korba
डिप्टी कलेक्टर के चेम्बर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा जिले में आग लगने की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं, इस बार आग कलेक्टोरेट परिसर में लगी है। डिप्टी कलेक्टर विकास चौधरी के चेंबर में भीषण आग लग गई। एसी में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आगजनी की घटना हुई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। इस घटना के बाद कलेक्ट्रेट में हड़कंप मच गया और लोग बाहर निकल गए। आगजनी की घटना में डिप्टी कलेक्टर के चेंबर में रखे फर्नीचर और अहम दस्तावेज पूरी तरह से जलकर खाक हो गए।

विज्ञापन

 

बताया जा रहा है कि सुबह 10:30 पर जब अधिकारी कर्मचारी कलेक्ट्रेट में काम करने पहुंचे इस दौरान डिप्टी कलेक्टर की चेंबर में धुआं उठता देख लोगों ने इसकी सूचना दमकल वाहन को दी। जहां मौके पर तत्काल दमकल वाहन मौके पर पहुंची और आज पर काबू पाने का प्रयास किया।

विज्ञापन

 

बताया जा रहा है कि एसी में शॉर्ट सर्किट होने के बाद दस्तावेज में पहले आग लगी उसके बाद आसपास सामानों में धीरे-धीरे आग बढ़ती गई, इसके बाद अफरा तफरी की स्थिति निर्मित हो गई। सभी अधिकारी कर्मचारी अपने दफ्तर से बाहर निकलने लगे। कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। जब दमकल वाहन मौके पर पहुंची तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका। इसके बाद कलेक्ट में मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। कुछ साल पहले कलेक्ट्रेट के ही वित्तीय शाखा में आग लगने की घटना सामने आई थी जहां ऑफिस पर रखे सारे दस्तावेज जलकर राख हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed