{"_id":"65b49f644ad14b326505b5c5","slug":"fire-broke-out-in-coal-stock-of-private-siding-of-secl-2024-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: SECL के प्राइवेट साइडिंग के कोल स्टॉक में लगी आग, अफरातफरी का माहौल; दमकलकर्मी मौके पर मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: SECL के प्राइवेट साइडिंग के कोल स्टॉक में लगी आग, अफरातफरी का माहौल; दमकलकर्मी मौके पर मौजूद
Sat, 27 Jan 2024 11:45 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 27 Jan 2024 11:45 AM IST
विज्ञापन
Korba News
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरबा के एसईसीएल (SECL) मानिकपुर के प्राइवेट साइडिंग के कोल स्टॉक में फिर से भीषण आग लगी है। आग लगते ही अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना पर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने में जुट गई है। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही प्रबंधन की बड़ी लापरवाही से आगजनी की घटना घटी थी। इसके बावजूद प्रबंधन हरकत में नहीं आया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, रेलवे स्टेशन के सेकेंड एंट्री के पास एसईसीएल मानिकपुर के प्राइवेट साइडिंग में भीषण आग लगी है। तड़के सुबह कोयले की ढेर से उठता धुआं देख हड़कप मच गया। यहां भारी मात्रा में कोयले का स्टॉक रखा गया था। कोयला परिवहन के दौरान ओवरलोड कोयला एडजस्टमेंट कर कोयले का भंडारण डम किया गया था। आगजनी की सूचना पर पहुंची नगर सेना की दमकल वाहन आग पर काबू पाने के प्रयास में लगी हुई है। घटना की सूचना मानिकपुर चौकी पुलिस को भी दी गई है।
विज्ञापन