फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Example of honesty Auto driver returned a bag full of silver jewellery

ईमानदारी की मिशाल: ऑटो चालक ने चांदी के गहनों से भरा थैला लौटाया, ऑटो संघ का महिला ने जताया आभार

Mon, 15 Apr 2024 12:51 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 15 Apr 2024 12:51 PM IST
सार

महिला को जैसे ही चांदी से भरे थैला वापस लौटाया गया इस दौरान उसके चेहरे में मुस्कान आ गई और उसने बताया कि परिवार में एक शादी थी जिसके लिए वह चांदी की खरीदारी कर लेकर जा रही थी उसने ऑटो सैन को हृदय से धन्यवाद दिया।

विज्ञापन
Example of honesty Auto driver returned a bag full of silver jewellery
ऑटो चालक ने चांदी के गहनों से भरा थैला लौटाया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा में ऑटो संघ इन दिनों अपने द्वारा किए गए नेक कार्यों के लिए काफी सुर्खियां बटोर रहा है। संघ के ऑटो चालक इन दिनों लगातार अपनी ईमानदारी के नमूने पेश कर रहे हैं जिससे संघ की चौतरफा प्रशंशा हो रही है। एक बार फिर से एक ऑटो चालक ने चांदी के जेवरातों से भर थैला उसकी वास्तविक हकदार को लौटा दिया। भैषमा से बुधवारी लौट रही महिला का थैला ऑटो में छूट गया था जिसे संघ के कार्यालय में महिला को बुलवाकर वापस किया गया।

विज्ञापन

 

जिला ऑटो संघ ने चांदी के जेवरातों से भरा थैला उसके वास्तविक हकदार को वापस लौटा दिया। भैषमा से बुधवारी वापसी के दौरान महिला गायत्री बरेठ का थैला ऑटो में ही छूट गया था, जिसमें महिला ने अपनी पुत्री के विवाह के लिए गहने बनवाए थे। थैला गुमने के बाद महिला काफी परेशान हो गई थी। अपने स्तर पर काफी खोजबीन करने के बाद जब उसे सफलता नहीं मिली तब वह सीधे ऑटो संघ के कार्यालय पहुंची जहां संघ ने महिला को उसका गहनों से भरा थैला लौटा दिया।

विज्ञापन

 

जिला ऑटो संघ के अध्यक्ष गिरजेश ठाकुर ने बताया कि श्याम दास कृष्णा नगर निवासी को ऑटो में सवारी ले जाते समय ऑटो में छूट गया था जब वह देर रात घर पहुंचा तो ऑटो का साफ सफाई कर रहे थे। इस दौरान उसे एक थैला मिला जिसमें चांदी भरा हुआ था उसे उसने तत्काल जिला ऑटो संघ के हवाले किया जहां काफी खोजबीन के बाद एक महिला ढूंढते हुए जिला ऑटो कार्यालय पहुंची उससे उसे सम्मान पूर्वक वापस लौटाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

महिला को जैसे ही चांदी से भरे थैला वापस लौटाया गया इस दौरान उसके चेहरे में मुस्कान आ गई और उसने बताया कि परिवार में एक शादी थी जिसके लिए वह चांदी की खरीदारी कर लेकर जा रही थी उसने ऑटो सैन को हृदय से धन्यवाद दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed