फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Elephants wreaked havoc killed four villagers who went to collect puttu

Korba: हाथियों ने बरपाया कहर, पुटु लेने गए चार ग्रामीणों को बनाया शिकार, दो की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

Sun, 10 Sep 2023 02:18 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 10 Sep 2023 02:18 PM IST
सार

केंदई व ऐतमा नगर रेंज में 41 हांथीयों का दल लगातार विचरण कर रहा है जिससे फसलों को भी नुकसान पहुंच रहा है। वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम हांथीयों को जंगल की ओर खदेड़ने का प्रयास कर रहे हैं। 
 

विज्ञापन
Elephants wreaked havoc killed four villagers who went to collect puttu
हाथियों के हमले में दो की मौत दो घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा के कटघोरा वनमण्डल के चोटिया डंप एरिया में हांथीयों का कहर देखने को मिला। पुटु लेने गए चार ग्रामीणों को दंतैल हांथी ने अपना शिकार बनाया। घटना में दो  महिलाओं की मैके पर ही मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को डायल 112 की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


केंदई व ऐतमा नगर रेंज में 41 हांथीयों का दल लगातार विचरण कर रहा है जिससे फसलों को भी नुकसान पहुंच रहा है। वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम हांथीयों को जंगल की ओर खदेड़ने का प्रयास कर रहे हैं। 

विज्ञापन


बता दें की कटघोरा वनमण्डल के केंदई रेंज अंतर्गत चोटिया के संपीप डंप एरिया में ग्राम कोरबी के रहने वाले एक ही परिवार के नारसिंह उनकी पत्नी राजकुमारी तथा बहन पुन्नी बाई व भांजा दीपक सिंह के साथ करील लेने गए हुए थे। इसी बीच हांथीयों का दल वहाँ आ पहुंचा जिसमे एक हांथी ने राजकुमारी व पुन्नी बाई पर हमला करते हुए उन्हें मौत के घाट उतार दिया तथा नारसिंह व भांजा घायल हो गया वहीं दीपक किसी तरह जान बचा कर भागने में सफल रहा। सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने हांथीयों को जंगल की ओर खदेड़ा तथा घायलों को डायल 112 की मदद से पोंडी उपरोडा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां घायल नार सिंह का उपचार जारी है तो वही दीपक सिंह को मामूली चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही कटघोरा वनमण्डल के डीएफओ कुमार निशांत व रेंजर पोंडी उपरोडा सामुदातिक अस्पताल पहुंचे जहां डीएफओ ने घायलों का हाल जाना तथा मृतकों को तात्कालिक सहायता राशि उपलब्ध कराई। बतादें की कटघोरा वनमण्डल के केंदई, एतमा नहर, पसान, कोरबी क्षेत्र में लगभग 45 से अधिक हांथीयों का दल अलग अलग क्षेत्रों में विचरण कर रहा है। हांथीयों द्वारा ग्रामीणों की फसलों के साथ उनके मकानों को भी क्षतिग्रस्त किया जा रहा है। वन विभाग लगातार हांथीयों की मानिटरिंग कर ग्रामीणों को आगाह कर रहा लेकिन ग्रामीण अपनी हठधर्मिता से लाचार होते हुए जंगल की ओर पुटु, व करील लेने पहुंचते है और दर्घटना का शिकार हो जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed