{"_id":"6a056cd66b855d19020b24f9","slug":"electric-pole-catches-fire-due-to-short-circuit-wires-burn-power-dept-and-fire-brigade-control-blaze-watch-video-korba-news-c-1-1-noi1487-4280194-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरबा में शॉर्ट सर्किट से भड़की आग: बिजली के खंभे पर तार धू-धू कर जले, दमकल विभाग ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरबा में शॉर्ट सर्किट से भड़की आग: बिजली के खंभे पर तार धू-धू कर जले, दमकल विभाग ने पाया काबू
Thu, 14 May 2026 12:42 PM IST
कोरबा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 12:42 PM IST
सार
कोरबा के आरती नगर रेलवे लाइन के पास एक विद्युत खंभे में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर दमकल और विद्युत विभाग ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
शॉर्ट सर्किट से भड़की आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हाल ही में शहर के आरती नगर रेलवे लाइन के पास एक विद्युत खंभे में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते खंभा और उसमें बंधे तार धू-धू कर जलने लगे। आग की लपटें उठती देख इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने तत्काल दमकल वाहन और विद्युत विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही विद्युत विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। सुरक्षा के लिए विद्युत प्रवाह बंद किया गया। विभागीय कर्मियों और दमकल की मदद से आधे घंटे में आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि आग आसपास के मकानों तक नहीं पहुंची।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, खंभे पर तारों का मकड़जाल फैला हुआ था। केबल, इंटरनेट और बिजली के तार बेतरतीब तरीके से बंधे थे। इसी के चलते शॉर्ट सर्किट हुआ और खंभे ने आग पकड़ ली। आग लगने से तार जलकर टूट गए और सड़क पर गिर गए।
विज्ञापन
आग लगने के बाद सुरक्षा कारणों से आसपास के क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था बंद कर दी गई। विद्युत विभाग ने तुरंत मरम्मत कार्य शुरू किया। नए तार खींचकर बिजली आपूर्ति बहाल की गई। करीब एक घंटे बाद क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सामान्य हो पाई।
आरती नगर रेलवे लाइन के पास घनी बस्ती है। लोगों का कहना है कि खंभों पर तारों का जाल साले से फैला है और कई बार शिकायत के बावजूद विभाग ने सुधार नहीं किया। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने ओवरलोड और तारों की अव्यवस्था को शॉर्ट सर्किट का कारण बताया।
विभाग ने भविष्य में ऐसी घटना रोकने के लिए तारों के जाल को व्यवस्थित करने का भरोसा दिलाया है। स्थानीय लोगों ने शहर के सभी खंभों से अवैध केबल और तार हटाने की मांग की है।