फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Elder brother along with son killed younger brother in land dispute in korba

दो गज जमीन के लिए रिश्तों का कत्ल: बड़े भाई ने बेटे संग मिलकर छोटे भाई को जमकर पीटा, फिर कुल्हाड़ी से मार डाला

Sun, 30 Jul 2023 08:51 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sun, 30 Jul 2023 08:51 PM IST
सार

कोरबा में जमीन विवाद में रविवार को बड़े भाई ने ही छोटे भाई की हत्या कर दी। अपने बेटे के साथ मिलकर पहले छोटे भाई को जमकर पीटा। इसके बाद कुल्हाड़ी से वारकर उसकी जान ले ली। 

विज्ञापन
Elder brother along with son killed younger brother in land dispute in korba
घर के बाहर शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कोरबा में जमीन विवाद में रविवार को बड़े भाई ने ही छोटे भाई की हत्या कर दी। अपने बेटे के साथ मिलकर पहले छोटे भाई को जमकर पीटा। इसके बाद कुल्हाड़ी से वारकर उसकी जान ले ली। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बाप-बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला हरदी बाजार थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक, ग्राम पंचायत दर्री निवासी लक्ष्मी नारायण तिवारी और उसके बड़े भाई कौशल प्रसाद तिवारी के साथ जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। रविवार को लक्ष्मी नारायण तिवारी का शव उसके ही घर के बाहर पड़ा मिला। आसपास के लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। जांच के दौरान पता चला कि लक्ष्मी नारायण तिवारी का उसके बड़े भाई से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। 
विज्ञापन




इसके बाद पुलिस ने कौशल प्रसाद तिवारी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के आरोपी कौशल प्रसाद तिवारी ने पुलिस को बताया कि जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी बात पर उसने अपने बेटे अशोक तिवारी के साथ मिलकर छोटे भाई लक्ष्मी नारायण की हत्या कर दी। बाप-बेटे दोनों ने मिलकर पहले लक्ष्मी नारायण को बुरी तरह पीटा और फिर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी मयंक मिश्रा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। लक्ष्मी नारायण तिवारी को उसके भाई कौशल प्रसाद तिवारी और उसके पुत्र अशोक कुमार तिवारी ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। प्रथम दृष्टया जांच में जमीन को लेकर विवाद होना बताया जा रहा है जो काफी लंबे समय से चल रहा था। फिलहाल पिता पुत्र दोनों को गिरफ्तार कर जांच कार्यवाही की जा रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed