फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   eight feet python trapped in fishing net in korba

Korba: नदी में डाला था मछली पकड़ने का जाल, फंस गया आठ फीट का अजगर; स्नैक कैचर की टीम ने रेस्क्यू कर निकाला

Sat, 18 Feb 2023 03:15 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sat, 18 Feb 2023 03:15 PM IST
सार

साथियों के साथ मौके पर पहुंचे स्नैक कैचर ने ब्लेड से जाल काटकर अजगर को बाहर निकाला। इसके बाद वन विभाग के उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई। जितेंद्र सारथी ने बताया कि कई बार जाल में जीव-जंतु फंस जाते हैं और उनकी मौत तक हो चुकी है। 

विज्ञापन
eight feet python trapped in fishing net in korba
अजगर को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया गया है। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कोरबा में शनिनार को शिवनाथ नदी में मछली पकड़ने गए मछुआरों के जाल मे आठ फीट लंबा अजगर फंस गया। इस दौरान वहां नहाने पहुंचे लोगों की नजर पड़ी तो वे भी डर गए। इसके बाद स्नैक रेस्क्यू टीम को सूचना दी गई। टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद अजगर को रेस्क्यू किया और वन विभाग की मदद से जंगल में छोड़ा। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, हसदेव दर्री डैम से निकली नहर में कुछ लोग मछली पकड़ने के लिए पहुंचे थे। मछुआरों ने जाल में हलचल होती देखी तो बाहर खींचने लगे। जैसे ही जाल किनारे पर पहुंचा मछुआरों के होश उड़ गए। जाल में करीब आठ फीट लंबा अजगर फंसा हुआ था। उसे देखकर आसपास के लोग भी डर गए। 
विज्ञापन




इस दौरान वहां रुमगरा से कुछ लोग नहाने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने देखा तो स्नैक कैचर टीम के जितेंद्र सारथी को इसकी सूचना दी। थोड़ी देर में वह साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और ब्लेड से जाल काटकर अजगर को बाहर निकाला। इसके बाद वन विभाग के उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई। जितेंद्र सारथी ने बताया कि कई बार जाल में जीव-जंतु फंस जाते हैं और उनकी मौत तक हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed