फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   eight feet big python rescued from river and released into forest in korba

जिंदगी और मौत से लड़ता अजगर: तीन दिन जाल में रहे फंसा, घंटों चला रेस्क्यू ऑपरेशन; देखें वीडियो

Thu, 30 Nov 2023 04:08 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 30 Nov 2023 04:08 PM IST
सार

कोरबा में एक आठ फीट बड़े अजगर को नदी से रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा है। तीन दिन में जिंदगी और मौत से लड़ रहा अजगर पूरी तरह थक गया था। जब मछली पकड़ने वालों की नजर उस पर पड़ी तो लगातार निकालने का प्रयास करने लगे।

विज्ञापन
eight feet big python rescued from river and released into forest in korba
अजगर का रेस्क्यू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले की जीवन दायिनी हसदेव नदी से निकले रूमगरा नहर में पिछले तीन दिनों से एक विशालकाय 8 फीट अजगर मछली के जाल में फंसा हुआ था। जिंदगी और मौत से लड़ रहा अजगर पूरी तरह थक गया था। जब मछली पकड़ने वालों की नजर उस पर पड़ी तो लगातार निकालने का प्रयास करने लगे। पर जैसे ही सांप के पास जाते सांप पानी के अन्दर चले जाता और लोग ये सोच कर हिम्मत नहीं कर पाते थे कि पानी के अन्दर कहीं जकड़ लिया तो मौत निश्चित है।

विज्ञापन


वहीं ऊपर से नहर का तेज प्रवाह कहीं बहा न ले जाए खतरे तो देखते हुए रेस्क्यू टीम को बुलाना ज्यादा बेहतर समझा। जिसके बाद वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी को सूचना दिया गया। थोड़ी देर पश्चात सारथी रूमगरा नहर पहुंचे। जिस पर लोगों ने बताया अजगर नहर के एक किनारे लगे मछली के जाल में फंसा हुआ है। लेकिन वहां तक पहुंचने के लिए हमें दूसरी नहर को पार करना होगा। जिसमें बहुत खतरा है, सावधानी से हमें जाना होगा। फिर उसके बाद स्थानीय लोगों के साथ अजगर को बचाने का फैसला किया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद नहर को पार करने के लिए कपड़े उतारे फिर नहर को सावधानी से पार किया गया। जिसके बाद दोनों नहर के बीचों बीच काटे से भरे झुंझ को पार किया। आखिरकार जिस जगह अजगर फंसा हुआ था। वहां पहुंचने में सफलता मिली पर वहां घाट न होने और सीधी चढ़ाई होने के कारण दिक्कत होने लगी। 


फिर बड़ी सावधानी से वहां तक पहुंचे और लकड़ी को हटाया गया और पानी के अंगप लगे मछली जाल को निकाला गया। जिस वक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा था। ऊपर खड़े लोग लगातार आराम से काम करने को कह रहे थे। सभी को डर था कहीं पैर न फिसल जाए। जिस वक्त रेस्क्यू चल रहा था।

उस वक्त अजगर नहीं दिखाई दे रहा था। तो ऐसा लग रहा था वो छूट कर भाग गया होगा फिर थोड़ी देर बाद अजगर पानी के ऊपरी सतह पर अपना सिर बाहर निकाला फिर लगातार हमला करने लगा। इसके बाद एक-एक कर बड़ी सावधानी से मछली के जाल को लोगों की मदद से काटा गया, दो घंटे की कड़ी मेहनत आखिरकार रंग लाई। जिसके बाद रेस्क्यू टीम की खूब प्रशंसा हुई फिर उसे जंगल में छोड़ दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed