फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Doctor died in a road accident car collided with a tree on the roadside died during treatment in Korba

Korba: सड़क हादसे में डॉक्टर की मौत, सड़क किनारे पेड़ से टकराई कार, उपचार के दौरान मौत

Tue, 23 Jan 2024 08:33 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 23 Jan 2024 08:33 PM IST
सार

कोरबा जिले में दर्री थानांतर्गत एक जबरदस्त सड़क हादसा हुआ है। एनटीपीसी के विभागीय अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर विशाल तिवारी की सड़क दुर्धटना में दर्दनाक मौत हो गई।

विज्ञापन
Doctor died in a road accident car collided with a tree on the roadside died during treatment in Korba
पेड़ से टकराई कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा जिले में दर्री थानांतर्गत एक जबरदस्त सड़क हादसा हुआ है। एनटीपीसी के विभागीय अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर विशाल तिवारी की सड़क दुर्धटना में दर्दनाक मौत हो गई। डॉक्टर एनटीपीसी कॉलोनी स्थित अपने घर से कार के माध्यम से कहीं जा रहे थे इसी दौरान उनकी कार एक पेड़ से जा टकराई। हादसा इतना जबरदस्त था,कि एयर बैग खुलने के बाद भी वह गंभीर रुप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए तत्काल विभागीय अस्पताल में भर्ती कराया गया बावजूद इसके उनकी जान नहीं बच सकी।

विज्ञापन

 

बताया जा रहा है कि डॉक्टर विशाल तिवारी कार पर अकेले थे दर्री मुख्य मार्ग पर यह हादसा हुआ है कार की रफ्तार काफी तेज था जहाँ अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से सीधे जा टकराया। डॉक्टर खून से लथपथ कार पर बेसुध पड़े हुए थे जब राहगीरों की नजर पड़ी तब उसे तत्काल अस्पताल लेकर विभागीय एनटीपीसी अस्पताल लेकर पहुचे। जहां उसकी हालत को देखते हुए कोरबा के निजी अस्पताल में रेफर किया जहां डॉक्टर ने जांच के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


मृतक विशाल मूलता उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और एनटीपीसी के विभागीय क्वार्टर पर अकेले रहते थे। इस घटना के बाद पुलिस ने इसकी सूचना उनके परिजनों को दे दी गई है। दर्री थाना प्रभारी रूपक शर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिलती है पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कार्यवाही शुरू की। मामले में मर्ग कायम कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed