फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   dispute between employees of KCPL and KK Enterprises escalated into a violent clash in Korba

कोरबा : केसीपीएल और केके इंटरप्राइजेज के कर्मचारियों के बीच विवाद, हिंसक झड़प का वीडियो वायरल

Sun, 04 Jan 2026 02:09 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 04 Jan 2026 02:09 PM IST
सार

कोरबा में एसईसीएल गेवरा खदान क्षेत्र में शनिवार को केसीपीएल और केके इंटरप्राइजेज के कर्मचारियों के बीच वर्चस्व को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी मारपीट में बदल गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
dispute between employees of KCPL and KK Enterprises escalated into a violent clash in Korba
एसईसीएल गेवरा खदान में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा में एसईसीएल गेवरा खदान क्षेत्र में शनिवार को केसीपीएल और केके इंटरप्राइजेज के कर्मचारियों के बीच वर्चस्व को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी मारपीट में बदल गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना में सुरक्षाकर्मियों को भी हाथापाई का शिकार होना पड़ा।

विज्ञापन


खदान में निरंतर बढ़ रहा विवाद
कर्मचारियों का कहना है कि खदान में इस तरह की घटनाएं अब आम हो गई हैं। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, खदान प्रबंधन बढ़ते विवाद और दबंगई पर अंकुश लगाने में निष्क्रियता बरत रहा है। प्रबंधन के इस उदासीन रवैये के कारण परिस्थितियां नियंत्रण से बाहर होती जा रही हैं। पहले खदान परिसर में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाती थी और किसी भी अप्रिय घटना पर संबंधित कंपनी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाती थी, यहां तक कि उन्हें ब्लैकलिस्ट भी किया जाता था। हालांकि, अब यह प्रणाली कमजोर पड़ गई है, जिससे कर्मचारियों में अनुशासन और कार्रवाई का भय समाप्त हो गया है।
विज्ञापन


प्रबंधन की निष्क्रियता पर सवाल
कर्मचारियों ने चिंता जताई है कि यदि समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए तो खदान परिसर में कभी भी कोई बड़ी घटना घट सकती है। सूत्रों के अनुसार, एसईसीएल प्रबंधन को घटना की जानकारी दे दी गई है, लेकिन अभी तक किसी बड़े कदम या आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है। इस मामले में दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि शिकायत दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच कार्यवाही जारी है। यह घटना खदान क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और प्रबंधन की जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed