फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Death of newborn in medical college created panic family members accused of negligence in Korba

Korba: मेडिकल कॉलेज में नवजात की मौत से हड़कंप, परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप, प्रबंधन ने गठित की जांच टीम

Sat, 11 Nov 2023 07:23 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 11 Nov 2023 07:23 PM IST
सार

यहां महिला कर्मचारी ड्यूटी में तैनात थी। उसने  कुछ दवाइयां दी, इसके कुछ ही देर बाद नवजात शिशु की मौत हो गई । परिजनों का आरोप है कि नर्स नींद में थी। उसने नींद में ओवरडोज दवा दी। जिसके कारण मासूम की मौत हुई है।

विज्ञापन
Death of newborn in medical college created panic family members accused of negligence in Korba
अस्पताल परिसर में बैठे परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उस समय हड़कंप मच गया जब जन्म के कुछ ही घंटे बाद नवजात की मौत हो गई। उसे आधी रात के बाद बुखार आने पर प्रसूता एसएनसीयू लेकर गई थी, जहां कुछ दवा दी गई थी। परिजनों का आरोप है कि महिला स्वास्थ्य कर्मी नींद में थी। उसकी लापरवाही के कारण ही मासूम की मौत हुई है। मामले को संज्ञान में लेते हुए प्रबंधन ने जांच समिति गठित कर दी है।

विज्ञापन


दरअसल बालको थाना क्षेत्र के परसाभांठा में राहुल सिंह निवास करते हैं। वे बालको में कार्यरत है। राहुल सिंह की पत्नी पुतुम सिंह तीसरी बार गर्भवकी थी। उसे शुक्रवार को प्रसव पीड़ा होने पर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां दोपहर करीब 12:30 बजे प्रसूता ने एक शिशु को जन्मदिन दिया। परिजनों का कहना है कि डॉक्टर ने नवजात शिशु को स्वस्थ बताया था। जच्चा-बच्चा दोनों को अस्पताल के प्रथम तल स्थित कक्ष में शिफ्ट कर किया गया था। जहां रात करीब दो बजे नवजात को अचानक बुखार आने लगा। जिसे लेकर प्रसूता एसएनसीयू कक्ष पहुंची। 

विज्ञापन


यहां महिला कर्मचारी ड्यूटी में तैनात थी। उसने  कुछ दवाइयां दी, इसके कुछ ही देर बाद नवजात शिशु की मौत हो गई । परिजनों का आरोप है कि नर्स नींद में थी। उसने नींद में ओवरडोज दवा दी। जिसके कारण मासूम की मौत हुई है। इस पूरे मामले की शिकायत परिजनों ने न सिर्फ सिविल लाइन थाना बल्कि अस्पताल प्रबंधन से भी की । मामला संज्ञान में आने पर अस्पताल प्रबंधन ने तत्काल डाक्टरों की पांच सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी है। मामले में 10 दिवस के भीतर जांच रिपोर्ट सौंपने कहा गया है। जांच में दोषी पाए जाने पर कर्मचारी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की बात कहीं जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed