फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   dead body of the girl was found identification has not been done yet in Korba

Korba: युवती का शव मिलने से मचा हड़कंप, हत्या की जताई जा रही आशंका, अभी तक नहीं हुई शिनाख्त

Mon, 15 Apr 2024 04:17 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 15 Apr 2024 04:17 PM IST
सार

जिले के वनांचल में लाश मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जहां पाली क्षेत्र में युवक का जला हुआ शव मिलने का मामले की गुत्थी सुलझी तो अब से सतरेंगा के डुबान क्षेत्र में एक युवती की लाश मिली है।

विज्ञापन
dead body of the girl was found identification has not been done yet in Korba
पानी में मिला युवती का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा जिले के वनांचल क्षेत्र लेमरू थाना अंतर्गत सतरेंगा के खैरभावना दुकान क्षेत्र में आज नहाने गए लोगों में उस समय हड़कंप मच गया जब पानी में एक युवती की लाश दिखी। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। स्थानीय लोगों की माने तो सोमवार की सुबह रोज की तरह जब नहाने के लिए गांव के लोग सतरेंगा से लगे नदी किनारे पहुंचे तो इस दौरान एक युवती की लाश पानी में उतराती हुई देखा। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।  

विज्ञापन

 

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच कार्रवाई में जुटी है। पुलिस पहचान करने की कोशिश कर रही है वहीं आसपास के ग्रामीणों को भी घटना स्थल पर बुलाया गया कुछ गांव के कोटवालों को भी मौके पर तलब किया गया लेकिन पहचान नहीं हो पाई है। ग्रामीणों की माने तो युवती के साथ कोई अनहोनी हुई होगी जिसके चलते उसकी मौत हुई है सर पर कुछ चोट के निशान पाए गए हैं वही घटनास्थल के पास खून की निशान भी पाए गए हैं। 

विज्ञापन

 

लेमरू थाना थाना प्रभारी जितेंद्र यादव ने दलबल सहित मौके पर पहुंचकर मामले की तहकीकात शुरू कर दी है। जिस तरह से युवती की लाश मिली है उससे ऐसी संभावना जताया जा रहा है कि उसकी हत्या तो नहीं की गई है। हालांकि यह तो पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के बाद वास्तविक कारण का खुलासा हो पाएगा। युवती की पहचान कार्रवाई करने के लिए पुलिस आसपास क्षेत्र में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


जिले के वनांचल में लाश मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जहां पाली क्षेत्र में युवक का जला हुआ शव मिलने का मामले की गुत्थी सुलझी तो अब से सतरेंगा के डुबान क्षेत्र में एक युवती की लाश मिली है। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। लाश मिलने की सूचना मिलने पर पुलिस के अधिकारी की मौके पर पहुंच गए और मामले की तहकीकात में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed