फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Dead body of shepherd missing for five days found

Korba: पांच दिन से लापता चरवाहे का मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Sun, 10 Sep 2023 01:30 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 10 Sep 2023 01:30 PM IST
सार

पांच दिन पहले तबीयत खराब होने पर तुलसी घर जाने की बात कहकर निकला, लेकिन गांव नही पहुंचा। जिसकी जानकारी होने पर परिजनों ने खोजबीन कर रहे थे।

विज्ञापन
Dead body of shepherd missing for five days found
नाले में मिला लापता चरवाहे का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा के आंछीमार में रहने वाले पहाड़ी कोरवा की लाश डोमनाला में मिली है। मृतक करीब एक माह से अपने एक साथी के साथ कर्रानारा में मवेशी चरा रहा था। वह चार दिन पहले तबीयत खराब होने पर घर जाने निकला था। परिजनों ने युवक की मौत पर हत्या की आशंका जाहिर की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन


सिविल लाइन रामपुर थानांतर्गत ग्राम पंचायत करूमौहा के आश्रित ग्राम आंछीमार में मुनीराम कोरवा परिवार सहित निवास करता है। उसका पुत्र तुलसी राम कोरवा 26 वर्ष रोजी मजदूरी करता था। करीब एक माह पहले उरगा क्षेत्र के ग्राम कर्रानारा में रहने वाला परसराम चरवाहे की तलाश में आंछीमार पहुंचा। उससे बातचीत के बाद तुलसी और जुगुत राम कोरवा मवेशी चराने कर्रानारा चले गए। वे करनारा स्थित सामुदायिक भवन में रहकर मवेशी चराने का काम कर रहे थे।
विज्ञापन


पांच दिन पहले तबीयत खराब होने पर तुलसी घर जाने की बात कहकर निकला, लेकिन गांव नही पहुंचा। जिसकी जानकारी होने पर परिजनों ने खोजबीन कर रहे थे।उन्हें रविवार की सुबह जानकारी मिली कि किसी लाश नाले में सड़ी गली हालात में मिली है जब परिजन मौके पर पहुंचे और पहचान की।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस मामले के उरगा थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई के बाद शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद युवक की मौत का खुलासा हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed