{"_id":"676e470bda069a42be0fa3fc","slug":"dead-body-of-a-youth-from-pali-area-of-korba-found-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba News: हत्या या दुर्घटना...? युवक का शव मिलने से सनसनी; सिर पर लगी थी चोट, पास में पड़ी मिली उसकी बाइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba News: हत्या या दुर्घटना...? युवक का शव मिलने से सनसनी; सिर पर लगी थी चोट, पास में पड़ी मिली उसकी बाइक
Fri, 27 Dec 2024 11:50 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 27 Dec 2024 11:50 AM IST
सार
हर दिन की तरह गुरुवार रात भी करीब 9:30 बजे दुकान बंद करने के बाद विनय अपने गांव निरधी के लिए निकला, लेकिन रात 10 बजे तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो उसके पिता चंद्रप्रकाश कश्यप ने उसे फोन लगाया तो उसका फोन स्विच ऑफ बताने लगा।
विज्ञापन
Korba Accident
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोबाइल दुकान बंद कर निकले युवक का शुक्रवार सुबह शव मिला है। परिजन रातभर उसकी तलाश करते रहे। उसका शव लाश सिल्ली मोड़, पाली के पास मिला। पाली क्षेत्र के निरधी गांव में रहने वाला 30 वर्षीय विनय कश्यप का रतनपुर हाई स्कूल चौक में ए वी मोबाइल नाम से दुकान है। वह अपने पार्टनर के साथ यह दुकान संचालित करता था और रोज मोटरसाइकिल से आना जाना करता था।
विज्ञापन
हर दिन की तरह गुरुवार रात भी करीब 9:30 बजे दुकान बंद करने के बाद विनय अपने गांव निरधी के लिए निकला, लेकिन रात 10 बजे तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो उसके पिता चंद्रप्रकाश कश्यप ने उसे फोन लगाया तो उसका फोन स्विच ऑफ बताने लगा। इसके बाद उन्होंने उसके दोस्तों और पार्टनर को फोन लगाकर उसके बारे में पूछा। सभी ने विनय कश्यप को फोन लगाया तो उसका फोन स्विच ऑफ बताने लगा। इन लोगों ने रात भर उसकी तलाश की लेकिन विनय का कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह लोगों ने सिल्ली मोड़ के पास उसका शव देखा, उसके सिर पर चोट लगी हुई थी। पास ही में उसका मोबाइल क्षतिग्रस्त अवस्था में पाया गया। विनय कश्यप के शव के पास उसकी बाइक पड़ी हुई थी। उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि 2 साल पहले उसका गांव में ही किसी के साथ झगड़ा हुआ था। वर्तमान में ऐसा कोई विवाद नहीं था। विनय कश्यप की मौत कैसे हुई, क्या यह दुर्घटना है या फिर उसकी हत्या की गई है, पुलिस इसका पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन