{"_id":"68f77365bf1db35aaa0ed9fd","slug":"dead-body-found-at-dengurnala-picnic-spot-in-korba-2025-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: डेंगुरनाला पिकनिक स्पॉट में मिली लाश, दोस्तों संग घूमने आए शख्स ने शव को देखा, परिजनों ने उठाए ये सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: डेंगुरनाला पिकनिक स्पॉट में मिली लाश, दोस्तों संग घूमने आए शख्स ने शव को देखा, परिजनों ने उठाए ये सवाल
Tue, 21 Oct 2025 05:22 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: आकाश दुबे
Updated Tue, 21 Oct 2025 05:22 PM IST
सार
जिस स्थान पर लाश मिली है, उससे लगभग 1 किलोमीटर की दूरी पर मृतक की बाइक और कपड़े भी बरामद हुए हैं। काफी मशक्कत के बाद शव को पानी से बाहर निकाला गया और उसकी पहचान की कार्रवाई शुरू की गई।
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रजगामार चौकी क्षेत्र के डेंगुरनाला पिकनिक स्पॉट पर मंगलवार की सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब पिकनिक मनाने आए लोगों ने नाले में लगभग तीन फीट गहरे पानी में एक लाश देखी। घटना की सूचना मिलते ही रजगामार चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को बुलाया गया, जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
बुधवारी बस्ती से दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने आए सुनील यादव ने बताया कि अचानक उनकी नजर नाले में पड़ी लाश पर गई, जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। घटना के बाद आसपास पिकनिक मना रहे अन्य लोग भी डर के मारे वहां से चले गए।
विज्ञापन
घटनास्थल से कुछ दूरी पर मिली बाइक और कपड़े
बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर लाश मिली है, उससे लगभग 1 किलोमीटर की दूरी पर मृतक की बाइक और कपड़े भी बरामद हुए हैं। काफी मशक्कत के बाद शव को पानी से बाहर निकाला गया और उसकी पहचान की कार्रवाई शुरू की गई।
विज्ञापन
मृतक की पहचान भोला मांझी के रूप में हुई
कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि लाश मिलने की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। शव की पहचान सीएसईबी कॉलोनी निवासी 50 वर्षीय भोला मांझी के रूप में की गई है, जो सीएसईबी कॉलोनी में ठेला चलाता था। उन्होंने कहा कि मौत कैसे और कब हुई, यह जांच का विषय है।
परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका
वहीं, परिजनों के अनुसार भोला मांझी कल शाम से ही लापता थे और उनकी खोजबीन की जा रही थी। परिजनों ने सवाल उठाया है कि आखिर कब, कैसे और किन परिस्थितियों में वह डेंगुरनाला पहुंचे। उन्होंने आशंका जताई है कि भोला मांझी अकेले उस जगह पर नहीं गए होंगे, बल्कि उनके साथ कोई और भी रहा होगा। यह भी संभव है कि उनके साथ कोई अनहोनी हुई हो। परिजनों की मांग है कि इस मामले में संबंधित लोगों से पूछताछ कर गहन जांच की जाए।