{"_id":"66d050606ce1818eef0c5dfd","slug":"couple-in-critical-condition-after-being-caught-in-fire-in-korba-2024-08-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरबा में हादसा: आग की चपेट में आए दंपती, गंभीर हालत में बिलासपुर रेफर; दुकान में पूजा के लिए आई थी पत्नी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरबा में हादसा: आग की चपेट में आए दंपती, गंभीर हालत में बिलासपुर रेफर; दुकान में पूजा के लिए आई थी पत्नी
Thu, 29 Aug 2024 04:43 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, कोरबा
अमर उजाला ब्यूरो, कोरबा
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 29 Aug 2024 04:43 PM IST
सार
कोरबा में आज एक हादसा हो गया। जहां घर में पूजा के दौरान आग लगने की वजह से दंपती झुलस गए। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
दंपती को अस्पताल में भर्ती कराया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रजगामार चौकी अंतर्गत कोरकोमा गांव में पति-पत्नी आग की चपेट में आ गए। जहां दोनों की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। हालात को देखते हुए बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। वहीं इसकी सूचना जिला अस्पताल चौकी पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन
कोरकोमा निवासी 32 वर्षीय दिनेश प्रजापति और उसकी पत्नी 31 वर्षीय लक्ष्मी देवी प्रजापति आग की चपेट में आने से 90 फीसदी जल चुके हैं। बताया जा रहा है कि बुधवार की रात लगभग आठ बजे यह घटना सामने आई है। जहां जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
जिला अस्पताल चौकी पुलिस को मिली। मेमो के आधार पर जब बयान के लिए अस्पताल पहुंची। इस दौरान हालत बहुत गंभीर थी और पुलिस ने किसी तरह बयान दर्ज किया। जिसमें बातें सामने आई है कि लक्ष्मी देवी घर पर पूजा कर रही थी। इसी दौरान घर के स्टोर रूम में दिया जलाते समय माचिस की तिल्ली को फेंक दी और डिब्बे में रखें पेट्रोल की चपेट में आ जाने के कारण अचानक भीषण आग लग गई।
विज्ञापन
जहां पत्नी ने अचानक से शोर मचाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर पति दौड़ते हुए पहुंचा और उसे बचाने का प्रयास कर रहा था। इस दौरान वह भी आग की चपेट में आ गया। देखते ही देखे आंग बढ़ने लगी और आस-पास ग्रामीण की मदद से आग पर काबू पाया गया। वहीं दोनों को तत्काल जिला मेडिकल अस्पताल लेकर परिजन पहुंचे।
बताया जा रहा है कि दिनेश प्रजापति बाइक रिपेयरिंग का काम करता है और घर पर ही सड़क किनारे बाहर में एक गेराज खोल रखा है। जिससे उसकी रोजी-रोटी चलती है। उसी के स्टोर रूम में उसकी पत्नी पूजा करने गई हुई थी और यह हादसा हो गया।
बताया जा रहा है कि दोनों की शादी को नौ साल हो गए हैं और बच्चे नहीं है। दोनों सुख में जीवन जी रहे थे। जिला अस्पताल चौकी प्रभारी दाऊद कुजूर ने बताया कि बयान दर्ज किया गया है। वहीं जांच के लिए संबंधित चौकी को डायरी भेजी जाएगी। उसके बाद ही पता चल सकेगा कि आग कब कैसे और किन परिस्थितियों में लगी होगी।