फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Couple came in contact with 11 KV current Kaleem Rizvi died wife Firdos injured in Korba

कोरबा: 11 केवी करंट की चपेट में आया दंपती, कलीम रिजवी की मौत, पत्नी फिरदोस घायल, घर पर ही चलाते थे क्लीनिक

Sun, 27 Jul 2025 02:07 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 27 Jul 2025 02:07 PM IST
सार

कोरबा में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक डॉक्टर पति-पत्नी 11 केवी हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आ गए। इस हादसे में 45 वर्षीय डॉक्टर कलीम रिजवी की मौत हो गई, जबकि उनकी 39 वर्षीय पत्नी फिरदोस रिजवी गंभीर रूप से घायल हो गईं।

विज्ञापन
Couple came in contact with 11 KV current Kaleem Rizvi died wife Firdos injured in Korba
मृतक डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक डॉक्टर पति-पत्नी 11 केवी हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आ गए। इस हादसे में 45 वर्षीय डॉक्टर कलीम रिजवी की मौत हो गई, जबकि उनकी 39 वर्षीय पत्नी फिरदोस रिजवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों दादर नाला के पास स्थित अपने घर पर क्लीनिक चलाते थे। घटना के वक्त वे छत पर साफ-सफाई के दौरान लोहे की रॉड उठा रहे थे, जो 11 केवी तार की चपेट में आ गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिजली विभाग और प्रशासन की लापरवाही के कारण यह घटना हुई है, क्योंकि गिरी हुई हाई वोल्टेज लाइन की सूचना पहले ही दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि डॉक्टर कलीम रिजवी का दादर नाला के पास घर है जहां रविवार की सुबह पति पत्नी घर के साफ-सफाई में लगे हुए थे जहां छत के ऊपर भी साफ सफाई करने के लिए दोनों गए हुए थे जहां कुछ सामानों को हटाकर किनारे रखा उसके बाद एक लोहे के पाइप था उसे उठाकर डॉक्टर साहब किनारे कर रहे थे इस दौरान छत के ऊपर से 11 केवी तार की चपेट में आ गया चिपक गए उसे देख उसकी पत्नी भी बचाने के लिए गई जहां वह भी करंट की चपेट में आ गई। पति पत्नी दोनों जमीन पर गिर गए उसके बाद घर के अन्य सदस्य आवाज सुनकर ऊपर आए जा दोनों को तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे डॉक्टर ने जांच के दौरान कलीम रिजवी मृत घोषित कर दिया जहां उसकी पत्नी की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक एमडी डॉक्टर थे  और घर पर ही क्लीनिक चलाते थे। बहुत मिलनसार व्यक्ति थे। उसके एक बेटी और एक बेटा है। वही इस घटना की सूचना मिलते ही परिजन और उनके शुभचिंतक जिला मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जिला अस्पताल चौकी प्रभारी दाऊद कुजुर ने बताया कि जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल से मिले मेमू के आधार पर परिजनों का बयान दर्ज किया जा रहा है वही आगे की कार्यवाही जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed