फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Constable dies in road accident in Korba

कब लगेगी हादसों पर लगाम!: सड़क हादसे में आरक्षक की दर्दनाक मौत, परिवार में मची चीख-पुकार

Sat, 08 Mar 2025 10:53 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 08 Mar 2025 10:53 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ के कोरबा में बीती रात सड़क हादसे में आरक्षक की दर्दनाक मौत हो गई। जवान नाइट शिफ्ट करने के लिए ड्यूटी पर जा रहा था। अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। 

विज्ञापन
Constable dies in road accident in Korba
सड़क हादसे में आरक्षक की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाकी मोगरा थाना अंतर्गत जावली मुख्य मार्ग पर देर रात सड़क दुर्घटना में एक पुलिस आरक्षक की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। जहां इस हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई और तत्काल इसकी सूचना 112 को दी गई। जहां उसे कटघोरा स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर ने जांच के दौरान मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना बाकी मोगरा थाना पुलिस को दी गई। जहां घटना स्थल पर पहुंच पर घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आरक्षक भूपेंद्र कंवर दीपका थाना में पदस्थ था। शुक्रवार की दिन रात वह खाना खाने के बाद नाइट शिफ्ट में ड्यूटी करने अपने गृह ग्राम कटघोरा से दीपका थाना बाइक से जा रहा था ।इस दौरान 
विज्ञापन

बाकी मोगरा थाना अंतर्गत जवाली मुख्य मार्ग तेज रफ्तार भारी वाहन की चपेट में आ गया। खून से लथपथ सड़क पर पड़ा रहा। जहां राहगीरों की नजर पड़ने पर तत्काल उसे 112 के माध्यम से अस्पताल के लिए रवाना किया गया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना बाकी मोगरा थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंच घटनाक्रम की जानकारी ली गई। आगे की जांच कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि आरक्षक के सिर पर चोट आई थी। जिसके चलते उसकी घटना स्थल पर मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद वाहन मौके से फरार हो गया है। जहां पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तलाश में जुट गई है।


बताया जा रहा है कि मृतक आरक्षक की शादी हो चुकी है। पत्नी और दो बच्चे का पालन पोषण कर रहा था। इस घटना के बाद परिजन जब मौके पर पहुंचे। इस दौरान उनका बुरा हाल था। इस मामले में फिलहाल बाकी मोगरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पंचनामा कार्यवाही शुरू कर दी है। वहीं पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों को शव सौपा जाएगा। वह इस घटना के बाद पुलिस परिवार में शोक की लहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed