{"_id":"686d45fe116f273065070b48","slug":"child-who-was-bathing-in-water-with-his-friend-died-by-drowning-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: दोस्त के साथ पानी में नहा रहे बच्चे की डूबने से मौत, मछली पकड़ने का बहाना बनाकर घर से था निकला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: दोस्त के साथ पानी में नहा रहे बच्चे की डूबने से मौत, मछली पकड़ने का बहाना बनाकर घर से था निकला
Tue, 08 Jul 2025 09:54 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: आकाश दुबे
Updated Tue, 08 Jul 2025 09:54 PM IST
सार
बालको थाना प्रभारी अभिनव कांत ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है, फिलहाल बच्चों की मौत डूबने से होना बताया जा रहा है। मृतक के पिता बृज किशोर साव राजमिस्त्री का काम करते हैं।
विज्ञापन
इसी जल स्रोत में डूबने से बच्चे की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत नेहरू नगर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां आठ वर्षीय बच्चा दीपेश साह बस्ती में ही रहने वाले अपने दोस्त के साथ मछली पकड़ने के बहाने घर से निकला था। दोनों बच्चे नेहरू नगर श्मशान घाट के समीप पानी में नहा रहे थे, तभी अचानक तेज बहाव के चलते दीपेश का संतुलन बिगड़ गया और वह बह गया। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
दीपेश और उसका दोस्त दोनों एक साथ नहा रहे थे, इस दौरान अचानक से नाले में पानी का जल स्तर बढ़ गया, एक लड़का तो किसी तरह तैर कर निकल गया लेकिन दूसरा नहीं निकल पाया और आगे बहने लगा। वहीं घटना स्थल से कुछ दूरी पर कुछ लोग मछली पकड़ रहे थे इस दौरान अचानक से बच्चा बहते हुए आया और जाल में फंस गया। इस घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और मौके पर कई लोग मछली पकड़ रहे थे जो एकत्रित हो गए। घाट पर मछली पकड़ रहे कुछ स्थानीय लोगों ने बच्चे को जाल में फंसता देखा और उसे बाहर निकालकर डायल 112 को सूचना दी।
विज्ञापन
जाल से निकलने से पहले ही मासूम की मौत हो चुकी थी, लोगों ने उसकी पहचान बस्ती में ही रहने वाले बृज किशोर साव के बेटे के रूप में की। इसके बाद परिजनों को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। पानी के तेज बहाव में बह जाना मौत का कारण बना है। चिकित्सकों ने उपचार के दौरान दीपेश को मृत घोषित कर दिया। चालक खुशवंत राठिया और आरक्षक सुरेंद्र पाल कंवर ने बच्चे को जिला अस्पताल पहुंचाया। शव कक्ष में रखा गया है। बुधवार की सुबह मृतक के परजनों का बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बालको थाना प्रभारी अभिनव कांत ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है, फिलहाल बच्चों की मौत डूबने से होना बताया जा रहा है। मृतक के पिता बृज किशोर साव राजमिस्त्री का काम करते हैं। घटना के समय वह काम पर गए हुए थे। उन्होंने बताया कि फोन पर उनको जानकारी मिली तब वह मौके पर पहुंचे। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।