{"_id":"661375b8f5035f9753085489","slug":"chhattisgarh-weather-update-take-care-of-health-due-to-heavy-rain-in-korba-2024-04-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गर्मी के तेवर पड़े नरम: छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बारिश, पिकनिक स्पॉट पर भीड़; लेकिन सेहत का रखें ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी के तेवर पड़े नरम: छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बारिश, पिकनिक स्पॉट पर भीड़; लेकिन सेहत का रखें ध्यान
Mon, 08 Apr 2024 10:13 AM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 08 Apr 2024 10:13 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ के कोरबा में दूसरे दिन भी मौसम का मिजाज बिगड़ा रहा। देर रात झमाझम बारिश हुई। काली घटा सुबह होने पर छाई रही। मौसम का मजा लेने पिकनिक स्पॉट पर लोगों की भीड़ उमड़ रही।
विज्ञापन
कोरबा में बदला मौसम का मिजाज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले में सोमवार की सुबह से ही दूसरे दिन मौसम का मिजाज बदला हुआ है। तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली। देर रात झमाझम बारिश होने लगी। वहीं सुबह से ही काली घटा छाई हुई है। वहीं जिले में कई जगहों पर तेज हवा और गरज के साथ कहीं-कहीं बारिश हुई। बीते कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच लोगों को आज राहत जरूर मिली। बारिश से तापमान में भी असर पड़ेगा है और पारा तीन से पांच डिग्री तक गिरने की की संभावना जताई जा रही है। इसका असर दिन भर रहने की संभावना है।
विज्ञापन
सुबह कोरबा के हेलीपैड पर क्रिकेट खेल रहे लोगों से हमने बातचीत की। जहां बुधवार निवासी अतुल दास महंत ने बताया कि पिछले दो दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। जिसके चलते खेल प्रेमियों को राहत तो जरूर मिली है। लेकिन बुजुर्ग और बच्चों पर मौसम का बुरा असर पड़ सकता है। उनके स्वास्थ्य में परिवर्तन आ सकता है। रात को झमाझम बारिश और सुबह काली घटा छाई हुई है। निश्चित ही इस मौसम परिवर्तन के चलते लोगों पर इसका प्रभाव जरूर पड़ेगा।
विज्ञापन
वहीं कृष्णा नगर निवासी आकाश कुमार ने बताया कि सुबह रोज मॉर्निंग वॉक करने आते हैं। दो दिनों से मौसम बिगड़ा हुआ है। जहां आज सुबह मैदान के लिए निकला। इस दौरान रिमझिम बारिश हो रही थी। पिछले दो दिनों से मौसम इसी तरह थोड़ा धूप फिर काली घटा। इस तरह से मौसम में परिवर्तन देखने को मिल रहा है। अब आने वाले समय में किस तरह से लोगों की जीवन पर मौसम का प्रभाव पड़ता है।
विज्ञापन
वहीं मौसम का मिजाज बदलते ही लोग मजा ले रहे हैं। घर से निकाल कर आस पास पिकनिक स्पॉट पर लोगों के भीड़ देखने को मिल रही है। पर्यटन स्थल सतरेंगा, देवपहरी, परसाखोला, रानी झरना, आस पास लोग पिकनिक स्पॉट पर नजर आ रहे हैं। सतरेंगा पिकनिक स्पॉट रविवार की सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ रही। वहीं सोमवार की सुबह भी मौसम बदलने के बाद लोग घूमने जाने की तैयारी में लग गए।