{"_id":"642992628ebddb49590257b5","slug":"chhattisgarh-middle-aged-man-created-ruckus-in-towel-by-parking-his-car-on-road-in-korba-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीच सड़क टॉवेल में हंगामा: चौराहे पर कार खड़ी कर अधेड़ ने मचाया शोर, कहा- बेटे को पुलिस पीट रही, 30 हजार मांगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीच सड़क टॉवेल में हंगामा: चौराहे पर कार खड़ी कर अधेड़ ने मचाया शोर, कहा- बेटे को पुलिस पीट रही, 30 हजार मांगे
Sun, 02 Apr 2023 08:04 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Sun, 02 Apr 2023 08:04 PM IST
सार
पूछताछ करने पर राजकुमार ने बताया कि उसके नाबालिग बेटे को दर्री पुलिस ने चोरी के इल्जाम में पकड़ लिया है। अब उसे छोड़ने के लिए 30 हजार रुपये की मांग कर रहे हैं। पैसे नहीं देने पर उसे बेल्ट से पिटाई करने की बात कह रहे हैं। उसके बेटे को बेल्ट से पीटा जा रहा है।
विज्ञापन
तौलिया पहने सड़क पर हंगामा करता अधेड़।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कोरबा में रविवार को तौलिया लपेटे एक अधेड़ ने सड़क पर हंगामा कर दिया। बीच चौराहे पर अधेड़ ने अपनी कार खड़ी की और फिर तौलिया लपेटे बाहर निकल आया। वह चिल्ला-चिल्लाकर कह रहा था कि उसके बेटे को पुलिस ने चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। उसे बुरी तरह से पीटा जा रहा है। पुलिस उसके बेटे को छोड़ने की एवज में 30 हजार रुपये मांग रही है। सड़क पर करीब एक घंटे तक हंगामा चलता रहा। इसके कारण ट्रैफिक जाम हो गया। बाद में पुलिस ने उसे समझाकर किसी तरह हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, दर्री निवासी राज कुमार नेताम रविवार को अपनी कार में सीएसईबी चौकी पहुंचा। उसने शरीर पर सिर्फ तौलिया लपेटी हुई थी। कार को उसने बीच चौराहे पर चौकी के सामने खड़ा किया और फिर उतरकर हंगामा करना शुरू कर दिया। देखते-देखते लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। ट्रैफिक जाम जैसी स्थिति बन गई। यह देखकर चौकी के पुलिसकर्मी भी बाहर निकले और किसी तरह उसे समझाकर कार को साइड में खड़ी करने के लिए राजी किया। इसके बाद भी उसका हंगामा जारी रहा।
विज्ञापन
पूछताछ करने पर राजकुमार ने बताया कि उसके नाबालिग बेटे को दर्री पुलिस ने चोरी के इल्जाम में पकड़ लिया है। अब उसे छोड़ने के लिए 30 हजार रुपये की मांग कर रहे हैं। पैसे नहीं देने पर उसे बेल्ट से पिटाई करने की बात कह रहे हैं। उसके बेटे को बेल्ट से पीटा जा रहा है। कहा गया है कि जब तक पैसे नहीं लाओगे तब तक बेटे को पीटते रहेंगे। इसकी सूचना दर्री थाना प्रभारी विवेक शर्मा को दी गई। इस पर उन्होंने कहा कि चोरी के मामले में कुछ लड़कों को पकड़ा गया है। हंगामा मचाने वाला व्यक्ति जिस लड़के का नाम ले रहा है, वह उनमें शामिल नहीं है। मामला दर्री थाना उसे यहां आना चाहिए।