फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   chhattisgarh husband attacked his wife with an ax in character doubt in korba

Korba: चरित्र शंका में पत्नी पर कुल्हाड़ी से किया हमला, गंभीर रूप से घायल; पति गिरफ्तार

Wed, 19 Apr 2023 05:50 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Wed, 19 Apr 2023 05:50 PM IST
सार

पड़ोसियों का कहना है कि सहशराम अक्सर शराब पीने के बाद विवाद करता था। दोनों के बीच हाथापाई भी होती थी। इस बार कुल्हाड़ी से हमला कर उसे घायल कर दिया। वह लोग महिला को अस्पताल ले गए और पुलिस को सूचना दी। 

विज्ञापन
chhattisgarh husband attacked his wife with an ax in character doubt in korba
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कोरबा में मंगलवार रात एक युवक ने अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। शोर सुनकर पड़ोसी पहुंचे और महिला की जान बचाई। हालांकि हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पत्नी की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। उसे बुधवार का कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है। आरोपी को अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था। मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, ग्राम पंचायत तुमान अंतर्गत आश्रित ग्राम लालडीह निवासी सहश राम (30) की शादी करीब 10 साल पहले बुधनी बाई से हुई है। दोनों के पांच साल का एक बेटा और तीन साल की एक बेटी है। बताया जा रहा है कि शादी के बाद से ही सहश राम अपनी पत्नी बुधनी के चरित्र पर शक करता था। वह शराब पीकर घर आता और फिर अक्सर दोनों के बीच विवाद होता था। बच्चे होने के बाद भी सहश का पत्नी पर शक करना कम नहीं हुआ और दोनों के बीच झगड़े जारी रहे। 
विज्ञापन




आरोप है कि मंगलवार रात करीब 11 बजे सहशराम शराब के नशे में घर पहुंचा। इसके बाद एक बार फिर पत्नी के चरित्र पर आरोप लगाते हुए मारपीट शुरू कर दी। दोनों के बीच हाथापाई होने लगी। इस दौरान सहशराम ने वहां रखी कुल्हाड़ी उठाकर पत्नी पर हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी पहुंच गए। किसी तरह से महिला को बचाकर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हमले से महिला के हाथ में चोट आई है। सूचना मिलने पर पुलिस ने महिला के बयान के बाद आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed