{"_id":"652523b02ade85a7ca0bff85","slug":"bjp-mla-attacked-baghel-government-in-korba-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: ननकीराम कंवर ने बघेल सरकार पर बोला हमला, कहा- अधिकारियों से वसूली करा रही है सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: ननकीराम कंवर ने बघेल सरकार पर बोला हमला, कहा- अधिकारियों से वसूली करा रही है सरकार
Tue, 10 Oct 2023 03:44 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 10 Oct 2023 03:44 PM IST
सार
पत्रकारों से चर्चा के दौरान ननकीराम कंवर ने कहा कि इस बार के चुनाव में परिवर्तन निश्चित है। पीएससी घोटाले को लेकर उन्होंने सरकार पर हमला बोला साथ ही भाजपा की सरकार बनने के साथ शराबबंदी लागू करने के भी संकेत दिया।
विज्ञापन
विधायक ननकीराम कंवर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा ने रामपुर विधानसभा सीट से वरीष्ठ भाजपा नेता और सिटिंग एमएलए ननकीराम कंवर को अपना प्रत्याशी बनाया है। पार्टी का टिकट मिलने के बाद ननकीराम कंवर कोरबा स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे और मीडिया से चर्चा की।
विज्ञापन
पत्रकारों से चर्चा के दौरान ननकीराम कंवर ने कहा कि इस बार के चुनाव में परिवर्तन निश्चित है। पीएससी घोटाले को लेकर उन्होंने सरकार पर हमला बोला साथ ही भाजपा की सरकार बनने के साथ शराबबंदी लागू करने के भी संकेत दिया।
विज्ञापन
इस दौरान भाजपा प्रत्याशी ने प्रदेश की बघेल सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार केवल अधिकारियों से वसूली करा रही है। आबकारी विभाग में जमकर वसूली हो रही है। ग्रामीणों को फंसाया जा रहा है, उनसे पैसे की मांग की जा रही है।
विज्ञापन