फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Celebration of Nitin Nabin becoming BJP National President in Korba

कोरबा में जश्न का माहौल: नितिन नबीन के भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर ढोल-नगाड़े और आतिशबाजी

Tue, 20 Jan 2026 09:11 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Tue, 20 Jan 2026 09:11 PM IST
सार

नितिन नबीन के भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर कोरबा जिले में भव्य उत्सव मनाया गया। ढोल-नगाड़े, आतिशबाजी और मिष्ठान वितरण के साथ कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की। 

विज्ञापन
Celebration of Nitin Nabin becoming BJP National President in Korba
भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रभारी, बिहार सरकार में मंत्री और कुशल संगठनकर्ता नितिन नबीन को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वसम्मति से चुने जाने पर कोरबा जिले में ऐतिहासिक उत्सव का आयोजन किया गया। यह आयोजन भाजपा जिला कोरबा के तत्वावधान में हुआ, जिसमें उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल और महापौर संजू देवी राजपूत ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 

विज्ञापन
 

कोरबा

विज्ञापन

 

उत्सव के दौरान ढोल-नगाड़ों की गूंज, आतिशबाजी और मिष्ठान वितरण के साथ कार्यकर्ताओं और आमजन ने उत्साहपूर्वक खुशी मनाई। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और नागरिक शामिल हुए, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल छा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नितिन नवीन का चयन प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी के रूप में नितिन नबीन के अनुभव का लाभ पार्टी को मिला है, जिससे प्रदेश के कार्यकर्ताओं में उत्साह दोगुना हो गया है। 


कोरबा

 

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने नितिन नवीन को जमीन से जुड़ा, समर्पित और कर्मठ कार्यकर्ता नेता बताया। उन्होंने नितिन नबीन को सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने और उनकी उत्कृष्ट सांगठनिक क्षमता की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भाजपा को नई ऊर्जा मिलेगी, संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा राष्ट्र के विकास की गति तेज होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed