फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   BJP councilors filed missing report in police station of Korba Municipal Commissioner

निगम आयुक्त लापता!: भाजपाइयों ने दर्ज कराई गुमशुदगी, बोले- ED की रेड के बाद न दफ्तर आते हैं, न बंगले में मौजूद

Thu, 27 Jul 2023 06:58 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Thu, 27 Jul 2023 06:58 PM IST
सार

भाजपा पार्षद गुरुवार को सिविल लाइन थाने पहुंच गए और रिपोर्ट दर्ज करा दी। इसमें बताया है कि निगम आयुक्त प्रभाकर पांडे लापता हो गए हैं। ईडी का छापा पड़ने के बाद से उनका कुछ पता नहीं है।

विज्ञापन
BJP councilors filed missing report in police station of Korba Municipal Commissioner
भाजपा पार्षदों ने निगम आयुक्त के लापता होने की थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई जारी है। कोरबा में कुछ दिन पहले पड़े छापे और आईएएस अफसर रानू साहू की गिरफ्तारी ने माहौल गरमा दिया है। इस बीच को भाजपा पार्षद गुरुवार को सिविल लाइन थाने पहुंच गए और रिपोर्ट दर्ज करा दी। इसमें बताया है कि निगम आयुक्त प्रभाकर पांडे लापता हो गए हैं। ईडी का छापा पड़ने के बाद से उनका कुछ पता नहीं है। भाजपाईयों का कहना है कि आयुक्त के नहीं होने से शहर के विकास कार्य पूरी तरह से ठप पड़ गए हैं। जिससे लोगों को काफी परेशान होना पड़ रहा है। 

विज्ञापन


दरअसल, आयुक्त बंगले में ईडी का छापा पड़ा था। इसके बाद से ही आयुक्त सामने  नहीं आ रहे हैं। इसे लेकर भाजपा पार्षद थाने पहुंच गए। वहां उन्होंने आयुक्त की गुमशुदगी दर्ज कराते हुए कहा कि, न तो वह निगम कार्यालय आ रहे हैं और न ही अपने बंगले में ही मौजूद हैं। उन्हें काफी ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन पता नहीं चला। इसी के चलते थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। भाजपा पार्षदों ने कहा कि कांग्रेसी नेताओं के भ्रष्टाचार का खामियाजा आम जनता को भुगतान पड़ रहा है। करतूत नेता करते हैं और छापा अफसरों पर पड़ता है। 
विज्ञापन




भाजपा पार्षद विकास अग्रवाल ने बताया कि नगर निगम आयुक्त प्रभाकर पांडे पिछले कुछ दिनों से लापता है ना तो निगम कार्यालय में मिलते हैं, न हीं घर पर हैं। जिसके चलते शहर का विकास कार्य रुका हुआ है। नेता प्रतिपक्ष गीत अनंत अग्रवाल ने कहा कि नगर निगम में लगातार भ्रष्टाचार सामने आ रहा है। जिसके चलते ईडी ने कुछ दिनों पहले निगमायुक्त प्रभाकर पांडे के घर पर छापा मारा था। इसके बाद से आयुक्त लापता हो गए हैं। जिसकी लिखित गुमशुदगी की शिकायत लेकर थाने में दर्ज कराई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed