फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   BJP candidate Saroj Pandey filed nomination claimed victory in Korba

Korba: भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडे ने किया नामांकन, जीत का किया दावा, कांग्रेस पर बोला हमला

Tue, 16 Apr 2024 04:39 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 16 Apr 2024 04:39 PM IST
सार

कोरबा लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी सरोज पाण्डे ने आज पहला सेट का नामांकन दाखिल किया। बीजेपी लोकसभा प्रत्याशी सरोज पाण्डे के साथ श्रम मंत्री लखन देवांगन समेत भाजपा कार्यकर्ता भी कलेक्टर कार्यालय पहुंचे।

विज्ञापन
BJP candidate Saroj Pandey filed nomination claimed victory in Korba
भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडे ने किया नामांकन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी सरोज पाण्डे ने आज पहला सेट का नामांकन दाखिल किया। बीजेपी लोकसभा प्रत्याशी सरोज पाण्डे के साथ श्रम मंत्री लखन देवांगन समेत भाजपा कार्यकर्ता भी कलेक्टर कार्यालय पहुंचे।

विज्ञापन

 

नामांकन जमा करने के बाद लोकसभा प्रत्याशी सरोज पांडे ने मीडिया से चर्चा की। उन्होंने बताया कि अष्टमी के शुभ मुहूर्त पर वह नामांकन का पहला सेट जमा करने आयी है। शक्ति और भक्ति का यह पर्व है, जिसे हम बहुत आस्था के साथ मना रहे हैं। उन्होने कहा कि अष्टमी के शुभ मुहूर्त पर वह नामांकन दाखिल करने आई हैं। माता का आशीर्वाद मिलेगा और जनता का आशीर्वाद मिलेगा, ऐसा उनका मानना है। बीजेपी प्रत्याशी सरोज पांडे ने कहा कि माता और जनता के आशीर्वाद से भारी मतों से जीत हासिल करने की बात कही है।

विज्ञापन

 

 

वहीं कांग्रेस के द्वारा 5 से 6 सीट जीत दर्ज करने की बात पर सरोज पांडे ने कहा कि सपने देखने से किसको किसने रोका है सपने देखते रहे कांग्रेस। सरोज पांडे ने आगे कहा कि विकास का मुद्दा, भ्रष्टाचार का मुद्दा को लेकर वह जनता बीच आ रही हैं। उन्होंने बताया कि पिछले साल जिले का विकास शून्य रहा, भ्रष्टाचार असीम रहा, इन मुद्दों को लेकर वह लगातर जनता के बीच आ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

सरोज पांडे ने कहा कि जिस तरह से उन लोगों के बीच जा रही उन्हें अच्छा प्रतीक्षा मिल रहा है पूर्व सांसद को लोग तलाश रहे हैं कि आखिर इतने दिन कहां रही। वह विकास मुद्दों को लेकर लोगों के बीच जा रही है और निश्चित ही आने वाले समय में इसका अच्छा नतीजा सामने आएगा।

 

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के मतदान में कुछ ही दिन बचे हैं. इसको लेकर सभी पार्टियां जोर-शोर से तैयारियों में जुटी हैं। वही कांग्रेस और बीजेपी में सियासी घमासान देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed