{"_id":"65222ba42c06440bfe0490f5","slug":"bike-went-out-of-control-and-fell-into-a-20-feet-deep-ditch-father-died-and-son-injured-2023-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: अनियंत्रित होकर 20 फीट गहरी खाई में गिरी बाइक, पिता की हुई मौत और बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: अनियंत्रित होकर 20 फीट गहरी खाई में गिरी बाइक, पिता की हुई मौत और बेटा घायल
Sun, 08 Oct 2023 09:40 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 08 Oct 2023 09:40 AM IST
सार
कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत के चुइया मोड़ के पास एक अनियंत्रित बाइक 20 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में बाइक सवार पिता की मौत हो गई और बेटा घायल बताया जा रहा है।
विज्ञापन
Korba News
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत के चुइया मोड़ के पास एक अनियंत्रित बाइक 20 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में बाइक सवार पिता की मौत हो गई और बेटा घायल बताया जा रहा है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
मृतक के बेटे संतोष ने बताया कि वे दोनों बाइक से शनिवार की शाम 5 बजे कोरबा टीपी नगर आए हुए थे। वापस गांव कोसगाई लौट रहे थे कि इस दौरान ये हादसा हुआ है। उनकी बाइक में ब्रेक कम था, उसने पिता को बाइक चलाने मना भी किया, लेकिन वो नहीं माने और बाइक चलाते आ रहे थे कि चुइया मोड़ के पास बाइक में ब्रेक नहीं लग रहा था। जिससे बाइक अनियंत्रित होकर नीचे खाई में जा गिरी।
विज्ञापन