फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   bike rider killed one injured in car collision in Korba

Korba: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक घायल; दोस्त के साथ मोबाइल लेकर लौट रहा था सक्ती से

Sun, 04 Jun 2023 01:03 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sun, 04 Jun 2023 01:03 PM IST
सार

जिला अस्पताल चौकी प्रभारी रविंद्र जनार्दन ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद रविवार को शव परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं। उसके आधार पर केस डायरी तैयार कर संबंधित थाने को भेजी जाएगी। 

विज्ञापन
bike rider killed one injured in car collision in Korba
राजकुमार दिवाकर (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कोरबा में तेज रफ्तार कार की टक्कर से शनिवार देर शाम बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बाइक सवार युवक सक्ती से मोबाइल खरीदकर लौट रहे थे। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, करतला के ग्राम गनियारी निवासी राजकुमार दिवाकर (32) अपने दोस्त सुभाष के साथ मोबाइल लेने सक्ती गया था। वहां से दोनों बाइक पर लौट रहे थे कि ग्राम नगरदा के पास तेज रफ्तार कार उन्हें टक्कर मारते हुए भाग निकली। हादस में राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुभाष गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन


जिला अस्पताल चौकी प्रभारी रविंद्र जनार्दन ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद रविवार को शव परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं। उसके आधार पर केस डायरी तैयार कर संबंधित थाने को भेजी जाएगी। फिलहाल मर्ग दर्ज किया गया है। राजकुमार मजदूरी करता था। उसकी शादी के चार साल हुए थे और एक बच्चा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed