फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Bad condition of Gauthans six cattle died in five days in Korba

Korba: गौठानों का बुरा हाल, पांच दिन में छह मवेशियों की मौत, कुत्तों के झुंड ने एक मवेशी और बछड़े पर किया हमला

Sat, 09 Mar 2024 06:10 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 09 Mar 2024 06:10 PM IST
सार

कोरबा के गोकुल नगर स्थित गौठान के साथ कुछ ऐसा ही हो रहा है। यहां पिछले पांच दिनों में छह मवेशियों की जिंदगी समाप्त हो गई।

विज्ञापन
Bad condition of Gauthans six cattle died in five days in Korba
गौठान का बुरा हाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा में गोवंश के संरक्षण और संवर्धन की मंशा के साथ शुरू किए गए गौठानों की स्थिति लगातार बदहाल होती जा रही है। कोरबा के गोकुल नगर स्थित गौठान के साथ कुछ ऐसा ही हो रहा है। यहां पिछले पांच दिनों में छह मवेशियों की जिंदगी समाप्त हो गई। जानकारी होने पर भी बदहाली को दूर करने के लिए प्रबंध नहीं किए गए हैं।

विज्ञापन

 

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में यहां वहां विचरण करने वाले मवेशियों को एक बेहतर स्थान देने के उद्देश्य से गौठानों की परिकल्पना की गई और उसे शुरू कराया गया। दावे की गई थी कि यहां पर न केवल मवेशियों को रखा जाएगा बल्कि उन्हें उचित पैमाने पर चारा पानी दिया जाएगा और समय बाद कार्यक्रम के अंतर्गत उपचार भी उपलब्ध कराया जाएगा। इस दौरान कई कारणों से गावठानों की बदहाली का सिलसिला शुरू हो गया। अब हालात और ज्यादा बदतर हो रहे हैं। कोरबा के गौकुल नगर गौठान में चारा पानी की कमी और कुत्तों के हमले के कारण छह मवेशियों हाल में ही मृत्यु को प्राप्त हो गई। 

विज्ञापन

 

यहां के नए केयरटेकर राकेश कुमार ने बताया कि मृत मवेशियों के शव अभी यहां पर पड़े हुए हैं। उन्हें ले जाने के लिए जानकारी दी गई है लेकिन भी पड़ी हुई है। उसने बताया की गौठान में बहुत सारे मवेशी जिन्हें चारा- पानी दिया जाता है इसके लिए उच्च अधिकारियों को भी अवगत कराया गया है। कुछ दिनों पहले एक गाय ने बच्चों को जन्म दिया था इसके बाद कुत्ते बच्चों को जिंदा खा गए। वहीं गाय को भी काट कर घायल कर दिया जिसकी हालत अभी बेहद गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

राकेश ने बताया कि चारा पानी की समस्या पहले कुछ आ रही थी लेकिन वर्तमान में यहां पर पर्याप्त मात्रा है और मवेशियों को उचित मात्रा में ज्यादा पानी दिया जा रहा है। बीच-बीच में डॉक्टर भी परीक्षण के लिए यहां पहुंचते हैं। 


 

वहीं नगर निगम के संबंधित अधिकारी से जब हमने फोन से बातचीत की तो उन्होंने कहा कि इस संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है अगर मवेशियों की मौत हुई है तो तत्काल मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed