फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Attempt to rob a businessman with a country-made pistol in Korba

कोरबा में लुटेरों के हौसले बुलंद: बीच बाजार लुटेरों से भिड़ा व्यापारी, पिस्टल देख मचाया शोर; एक दबोचा

Fri, 25 Apr 2025 02:28 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 25 Apr 2025 02:28 PM IST
सार

कोरबा में देसी पिस्टल से व्यापारी को लूटने का प्रयास किया गया है। जहां व्यापारी लुटेरों से भिड़ गया। देसी कट्टा देखने के बाद व्यापारी ने शोर मचा दिया और इसके बाद बाजार में हल्ला मच गया। 

विज्ञापन
Attempt to rob a businessman with a country-made pistol in Korba
एक आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्यांग थाना अंतर्गत अमलडिहा बाजार में दिनदहाड़े लूट की घटना सामने आई है। जहां इस मामले में एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। वहीं दो आरोपी मौके से फरार हो गए हैं। बताया जा रहा है कि गुरुवार की दोपहर अमलडिहा बाजार में व्यापारी मोहम्मद आयुष मेमन हर गुरुवार को बाजार में सामान बेचने आता है। जहां दोपहर का वक्त बाजार में पहुंचा ही था।

विज्ञापन


इस दौरान बाइक सवार तीन लोग आए और उससे उसका नाम पूछा उसके बाद उसकी कनपटी पर देसी कट्टा अड़ा दिया और हाथ में रखे पैसे की थैली को लूटने लगे। जहां विरोध करने पर उसके सिर पर देसी कट्टे के पीछे हिस्से से व्यापारी को मार दिया। जहां व्यापारी चीख पुकार मचाने लगा।  बाइक में भाग रहे तीनों युवकों को बाजार में मौजूद लोगों ने किसी तरह पकड़ लिया। जिसमें से दो युवक मौके से फरार हो गए। एक युवक पकड़ा गया। जिसकी लोगों ने जमकर पिटाई की। इसके बाद उसे श्याम थाना पुलिस के हवाले किया।
विज्ञापन


श्याम थाना पुलिस सूचना मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए आस पास फरार दोनों लुटेरों की पतासाजी में जुट गई। बताया जा रहा है कि व्यापारी मोहम्मद आयुष मेमन श्याम का रहने वाला है। आसपास गांव में घूम-घूम कर राशन सामान बेचा करता है। वहीं लूटपाट के दौरान फायदे में रखे पैसे को लुटेरे नहीं लूट पाए और उस पर हमला करके मौके से भाग रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लुटेरे अपने साथ देसी कट्टा ले भागे। वहीं दूसरी तरफ पकड़े गए बदमशों से पुलिस पूछताछ कर रही है। कोरबा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतीश कुमार ने बताया कि एक आरोपी पकड़ा गया है। वहीं दो फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। गिरोह होने की संभावना जताई जा रही है। बाइक सवार तीनों युवा कोरबा जिले के नहीं हैं। पड़ोसी जिले के बताए जा रहे हैं।  कहीं न कहीं इनका कोई गिरोह हो सकता है। जिसके बारे में पुलिस पूछताछ कर रही है। इस घटना से संभावना जताई जा रही है कि कहीं न कहीं लुटेरों ने पहले से रेकी की और उसके बाद घटना को अंजाम दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed