फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   As soon as the school opened a theft incident came to light in NCDC school in Korba

Korba: स्कूल खुलते ही एनसीडीसी स्कूल में चोरी की घटना आई सामने, 10 पंखे और रसोई से खाद्य सामग्री गायब

Mon, 16 Jun 2025 02:51 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 16 Jun 2025 02:51 PM IST
सार

कोरबा शहर के एनसीडीसी स्कूल में चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने स्कूल के स्टोर में रखे खाद्यान्न और कमरों में लगे पंखे चोरी कर लिए।

विज्ञापन
As soon as the school opened a theft incident came to light in NCDC school in Korba
एनसीडीसी स्कूल में चोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा शहर के एनसीडीसी स्कूल में चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने स्कूल के स्टोर में रखे खाद्यान्न और कमरों में लगे पंखे चोरी कर लिए। स्कूल गर्मी की छुट्टी के बाद खुलने वाला था, और जब कर्मचारी सफाई करने पहुंचे तो उन्हें चोरी का पता चला। स्टोर में रखा पूरा खाद्यान्न चोरी हो गया।चोरों ने स्कूल के पांच कमरों में लगे 10 पंखे भी चोरी कर लिए। शाला प्रबंधन ने चोरी की सूचना पुलिस को दे दी है।पुलिस और क्षेत्रीय पार्षद ने शाला परिसर में पहुंचकर कर्मचारियों और शिक्षकों से जानकारी हासिल की।अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


प्राथमिक शाला स्कूल की सहायक शिक्षिका लक्ष्मी साहू ने बताया कि 30 अप्रैल को स्कूल बंद हुआ था इसके बाद से रसोई बंद पड़ा हुआ था और स्कूल के कैमरे बंद थे जब 16 जून को सुबह के वक्त स्कूल खोलने आए और किचन की साफ सफाई करने के लिए ताला खोला तो  स्कूल के कमरों के पंखे चोरी हो गए हैं। वहीं महिला स्व सहायता समूह द्वारा बन जा रहा है मध्यान भोजन की किचन से भी चोरों ने पांच बोरी चावल समेत भारी मात्रा में खाद्य सामग्री की चोरी कर ले गए हैं। चोर कमरे के पिछले हिस्से के दरवाजे से घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन


शिक्षिका ने बताया कि इससे पहले भी चोरी की घटना सामने आ चुकी है जिसके शिकायत पुलिस से की गई थी इस बार फिर से स्कूल खुलने से पहले चोरों ने चोरी के घटना को अंजाम दिया है ऐसी महिला स्व सहायता समूह को खाना बनाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।वही चोरी की शिकायत के बाद मानिकपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंचे और जांच कार्यवाही शुरू की जहां पाया कि सभी कमरों पर ताला लटका हुआ था लेकिन सामान गायब थे ऐसे पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। मानिकपुर चौकी प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि स्कूल प्रबंधन की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच कार्यवाही की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed