फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   An elephant killed a villager in Korba

कोरबा में दंतैल हाथी का आतंक: सूंड से उठाकर पटका, एक ग्रामीण की मौत; अब तक बना चुका है चार को निशाना

Thu, 05 Sep 2024 08:57 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 05 Sep 2024 08:57 AM IST
सार

कोरबा में एक ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। इन दिनों यहां हाथियों का आतंक देखने को मिल रहा है। एक माह में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन
An elephant killed a villager in Korba
जंगली हाथियों का आतंक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाली वन मंडल के धारपखना घुईचुआ सर्किल में दंतैल हाथी ने एक ग्रामीण को मौत के घाट उतार दिया। पिछले एक माह में हाथी ने चार लोगों को मौत के घाट उतार चुका है। इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल देखा जा रहा है। सूचना मिलते ही वन विभाग के टीम मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी ली।

विज्ञापन


बताया जा रहा कि मृतक 60 वर्षीय मेवा राम धनवार रात 10:00 बजे लगभग मुख्य सड़क पर जा रहा था। इस दौरान अचानक हाथी से उसका सामना हो गया और हाथी ने उसे सूंड से उठाकर सड़क पर पटक दिया। जहां उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि हाथी रोड पार कर रहा था। इस दौरान यह घटना घटी और ग्रामीण की नजर हाथी पर नहीं पड़ी। जिसके चलते यह घटना घटी। इस घटना के बाद देखते ही देखते ग्रामीण के भीड़ एकत्रित हो गई और इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। वहीं हाथी ग्रामीण को मौत के घाट उतारने के बाद हाथी गांव की तरफ घुस गया। जहां कुछ लोग घर छोड़कर भागने लगे और किसी दूसरे के घर में सहारा लेकर छुपे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मृतक सोनाईपुर का रहने वाला था। वन विभाग की टीम इस घटना के बाद ग्रामीणों को हाथी के पास जाने के लिए मन कर रही थी। वहीं हाथी के पीछे-पीछे वन विभाग की टीम जा रही थी और लाउडस्पीकर के माध्यम से अलाउंस कर रही थी कि गांव में हाथी घुस गया है। घर से बाहर न निकलें। यह मंजर देर रात तक चलता रहा। जहां हाथी को बिंझरा जंगल की ओर खदेड़ा गया। 


बता दे कि कोरबा के कटघोरा वन मंडल  में तीन लोगों को मौत के घाट उतारने के बाद जांजगीर के पंतोरा जंगल मे डेरा डाला था।  जिसके बाद बिलासपुर जंगल में था। दो दिन से कोरबा पाली वन मंडल पहुंचा और फिर से ग्रामीण को मौत के घाट उतार दिया। अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है और हाथी पिछले एक माह से कोरबा जांजगीर चापा और बिलासपुर वन मंडल में घूम रहा है। कटघोरा डीएफओ कुमार निशांत ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। आसपास मुनादी गांव में कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed